Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    ABVP रामपुर इकाई ने छात्र मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त की। फीस वृद्धि वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने और कॉलेज मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कुलपति का पुतला दहन किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर महाविद्यालय में उप कुलपति का पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पीजी कॉलेज रामपुर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई की ओर से 12 अगस्त से चल रही सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को समाप्त हो गई। आंदोलन के समापन पर परिषद कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

    ABVP रामपुर विभाग के विभाग कार्यालय मंत्री शिवांश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद की प्रमुख मांगों में छात्र संघ चुनाव बहाल करना, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाई गई फीस वापस लेना और पुराने बस अड्डे से राजकीय महाविद्यालय रामपुर के मुख्य द्वार तक पगडंडी का निर्माण करना शामिल है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हाल में की गई फीस वृद्धि से मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने के बजाय फीस में बढ़ोतरी करना छात्र हित में नहीं है।

    शिवांश शर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार हैं। वर्ष 2013 में प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं, बावजूद इसके छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग पर विद्यार्थियों को अब तक आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने सरकार से इस संबंध में जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुराने बस अड्डे से राजकीय महाविद्यालय रामपुर के मुख्य द्वार तक पगडंडी निर्माण की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है। इस मार्ग के बनने से कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

    आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। परिषद ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उग्र प्रदर्शन और विधानसभा घेराव जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासन की होगी।

    #ABVPRampur #ARBtimes #himachalpradesh #HimachalPradeshUniversity #HPU #RampurBushahr #StudentProtest #StudentUnionElection #छात्रमांगें #छात्रसंघचुनाव #छात्रहित #फीसवृद्धि #राजकीयमहाविद्यालयरामपुर ABVP
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026

    Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

    July 30, 2026

    ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

    July 30, 2026

    Shimla : हिमाचल में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए मिलेंगे ₹600; सीधे बैंक खाते में आएगी राशि

    July 30, 2026

    Education: लंबित छात्र मांगों पर एसएफआई का प्रदर्शन, पीजी कॉलेज रामपुर में 24 घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

    July 29, 2026

    ABVP: छात्र हितों की अनदेखी पर एबीवीपी ने कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक में की प्रतीकात्मक तालाबंदी

    July 28, 2026

    Shimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लगेगा 45 मिनट का जीरो पीरियड; जानें 6वीं से 10वीं का नया टाइम टेबल

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 3 4 0
    Users Today : 78
    Total Users : 118340
    Total views : 234524
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.