Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर बुशहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। डीएसपी नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करती प्रधानाचार्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर बुशहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा सूद के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। समारोह में उप पुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

    उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से सदैव दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

    डीएसपी ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर अपराध, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य सामाजिक अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं सोच-समझकर इस्तेमाल करने तथा किसी भी संदिग्ध अथवा गलत गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, नशे और अन्य विषयों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डीएसपी ने सरल एवं सहज तरीके से जवाब दिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए देशभक्ति आधारित फिल्में दिखाई गईं। इसके अलावा विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

    कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा सूद ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान दे। उनके ओजस्वी संबोधन ने विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति गौरव, कर्तव्यबोध और समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

    प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि डीएसपी नरेश शर्मा का विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।

    समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

    #ARBtimes #CyberCrimeAwareness #DAVPublicSchool #HimachalNews #IndependenceDay #RampurBushahr #ShimlaNews #StudentsAwareness #देशभक्ति #नशामुक्तसमाज #रामपुरबुशहर #राष्ट्रप्रेम #स्वतंत्रतादिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAccident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए
    Next Article Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026

    Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

    July 30, 2026

    ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

    July 30, 2026

    Shimla : हिमाचल में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए मिलेंगे ₹600; सीधे बैंक खाते में आएगी राशि

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 5 4 3
    Users Today : 172
    Total Users : 118543
    Total views : 234840
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.