Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में LPG बुकिंग नियमों पर सवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने मांगी समान व्यवस्था

    रामपुर में LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों को लेकर पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने सवाल उठाए। 45 और 25 दिन के अंतराल पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ध्रुव शर्मा, पूर्व पार्षद नगर परिषद रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर के पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने शहर में घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं के सामने आ रही असमानता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित गैस एजेंसियों से रामपुर शहर के उपभोक्ताओं के लिए LPG बुकिंग के नियम स्पष्ट करने और समान व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

    ध्रुव शर्मा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू LPG सिलेंडर की अगली बुकिंग के बीच 45 दिन का अंतराल निर्धारित बताया जा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 25 दिन है। ऐसे में रामपुर बाजार और नगर परिषद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को किस श्रेणी में रखा गया है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रामपुर शहर के निवासी नगर परिषद को हाउस टैक्स समेत विभिन्न करों और शुल्कों का नियमित भुगतान करते हैं। जब कर व्यवस्था और शहरी सुविधाओं के लिहाज से उन्हें शहरी क्षेत्र का निवासी माना जाता है, तो LPG बुकिंग के मामले में अलग नियम लागू होने का आधार भी स्पष्ट होना चाहिए।

    पूर्व पार्षद ने मांग की कि रामपुर शहर के उपभोक्ताओं को भी शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर 25 दिन के अंतराल में घरेलू गैस सिलेंडर बुक करने की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि रसोई गैस रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी आवश्यक वस्तु है और इसकी नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। बुकिंग के नियमों में अस्पष्टता या असमानता के कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    नए LPG कनेक्शन पर रोक को लेकर भी उठाए सवाल

    ध्रुव शर्मा ने नए घरेलू LPG कनेक्शन को लेकर सामने आ रही रोक की जानकारी पर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों के बीच LPG की उपलब्धता प्रभावित होने की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक लगाए जाने की स्थिति में सरकार को इसकी वजह और अवधि के बारे में उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें नए गैस कनेक्शन की आवश्यकता है या जिनके पास अतिरिक्त सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा व्यवस्था परेशानी का कारण बन सकती है। ध्रुव शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की कि नए घरेलू LPG कनेक्शन पर रोक कितने समय तक जारी रहेगी, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए। साथ ही, LPG आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होते ही नए कनेक्शन पर लगी रोक को हटाकर आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।

    उन्होंने कहा कि सरकार को LPG की बुकिंग, आपूर्ति और नए कनेक्शन से जुड़े नियमों में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की अनिश्चितता और परेशानी का सामना न करना पड़े।

    #ARBtimes #DhruvSharma #DomesticLPG #GasCylinder #HimachalNews #LPG #LPGBooking #LPGConnection #RampurBushahr #RamPurNews #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleDelhi: NIFTEM काउंसिल में प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार निर्वाचित, हिमाचल के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई उम्मीद
    Next Article Accident: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मियों की मौत; टोलैंड में टैंकर से भिड़ी कार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 7 6
    Users Today : 206
    Total Users : 125076
    Total views : 245549
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.