Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi: मंडी में खाद्य वस्तुओं की नई अधिकतम दरें तय, ढाबों में मीट-चिकन से लेकर दाल-सब्जी तक के रेट निर्धारित

    मंडी में खाद्य वस्तुओं की नई अधिकतम दरें निर्धारित की गई हैं। मांस, मछली, दूध, पनीर, दही और ढाबों में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों के रेट तय हुए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    अपूर्व देवगन, जिला दंडाधिकारी मंडी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    जिला मंडी में मांस, मछली, दूध, पनीर, दही सहित ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में परोसे जाने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की अधिकतम दरें निर्धारित कर दी गई हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।

    अधिसूचना के अनुसार बकरे/भेड़ के मांस की अधिकतम कीमत 550 रुपये प्रति किलोग्राम, सूअर का मांस 275 रुपये, ड्रेस्ड चिकन एवं ब्रोइलर ड्रेस्ड चिकन 210 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। वहीं अनफ्राइड मछली 250 रुपये, फ्राइड मछली 300 रुपये तथा जिंदा चिकन 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा सकेगा।

    ढाबों में खाने के भी तय किए रेट

    ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में तंदूरी चपाती 10 रुपये, तवा चपाती 7 रुपये और स्टफ्ड परांठा 30 रुपये प्रति नग निर्धारित किया गया है। परमल चावल, चपाती, दाल एवं सब्जी सहित फुल डाइट की अधिकतम दर 80 रुपये, फुल प्लेट चावल 50 रुपये, दाल फ्राई 60 रुपये, मीट करी 130 रुपये तथा चिकन करी 120 रुपये प्रति प्लेट तय की गई है।

    इसी तरह वेजिटेबल स्पेशल तथा मटर/पालक पनीर की दर 80 रुपये प्रति प्लेट, दो पूरी-सब्जी/चना दही सहित 50 रुपये और रायता 30 रुपये प्रति डिश निर्धारित किया गया है।

    दूध, पनीर और दही की दर भी तय

    अधिसूचना के तहत स्थानीय दूध की कीमत 50 रुपये प्रति लीटर, पनीर 330 रुपये प्रति किलोग्राम और दही 60 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। पैकेट बंद दूध और सभी ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक अधिकतम प्रिंट रेट पर ही बेचे जा सकेंगे।

    मीट-चिकन की मात्रा को लेकर भी स्पष्ट निर्देश

    नई दरों के साथ खाद्य पदार्थों की निर्धारित मात्रा भी तय की गई है। एक प्लेट मीट या चिकन करी में कम से कम 200 ग्राम नेट मांस होना अनिवार्य होगा। वहीं वेजिटेबल स्पेशल, मटर पनीर और पालक पनीर जैसे व्यंजनों में कम से कम 100 ग्राम पनीर होना चाहिए।

    उपायुक्त ने सभी दुकानदारों और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मूल्य सूची को अपने प्रतिष्ठान के प्रवेश द्वार पर प्रमुखता से प्रदर्शित करें, ताकि उपभोक्ताओं को खाद्य वस्तुओं की तय अधिकतम दरों की जानकारी आसानी से मिल सके। निर्धारित दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

    #ARBtimes #DhabaRates #FoodRates #HimachalNews #himachalpradesh #Mandi #MandiNews #MeatRates #MilkRates #NewRates #PaneerRates
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleForest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास
    Next Article MC Rampur: नगर परिषद रामपुर ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ की बैठक, व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन बनाने की प्रक्रिया जारी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi News : सिया हत्याकांड में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

    November 7, 2026

    Mandi News : सुंदरनगर में विशेष खिलाड़ियों का सम्मान, राज्यपाल बोले-दिव्यांगजनों को मिले समान अवसर

    November 5, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Mandi : धर्मपुर-कोटली-मंडी एनएच-03 पर हादसा, डंगा गिरने से 200 फीट नीचे गिरा टिपर; चालक की मौत

    October 26, 2026

    Shimla : कोल डैम-तत्तापानी जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, पर्यटकों को मिलेगा रोमांच और युवाओं को रोजगार

    October 24, 2026

    Job: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 100 पदों पर भर्ती

    October 23, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Bilaspur: राजेश धर्माणी ने अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर जोर

    October 5, 2025

    Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) का धरना

    April 4, 2025

    Shimla: ग्रुप-सी पद अब केवल हिमाचलियों के लिए, केबिनेट में लगी मुहर

    June 28, 2025

    Mandi: चोलथरा में एनएच निर्माण की अनियमितताओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, लिखित समझौते के बाद समाप्त हुआ धरना

    May 30, 2025

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: युवाओं के लिए आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स के गठन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

    June 12, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 4 8 1
    Users Today : 0
    Total Users : 129481
    Total views : 252657
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.