Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    चंबा

    Chamba: पांच पंचायतों में ‘गायब’ मिला स्टाफ, 25 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

    चंबा के तीसा विकास खंड की पांच पंचायतों में औचक निरीक्षण के दौरान 25 से अधिक कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। बीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा

    जिला चंबा के विकास खंड तीसा की पांच पंचायतों में हुए औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। खंड विकास अधिकारी तीसा गोपाल ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 25 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    जानकारी के अनुसार, बीडीओ गोपाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत सेईकोठी, थनेईकोठी, झज्जाकोठी, शलेलाबाड़ी और हरतवास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पंचायतों में पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस), तकनीकी सहायक, टेलरिंग टीचर और पंचायत चौकीदार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।

    इन पंचायतों में मिले कर्मचारी गैरहाजिर

    सेईकोठी पंचायत में पंचायत सचिव, जीआरएस, तकनीकी सहायक, टेलरिंग टीचर और पंचायत चौकीदार अनुपस्थित मिले। झज्जाकोठी में तकनीकी सहायक और जीआरएस ड्यूटी पर नहीं पाए गए। वहीं, शलेलाबाड़ी पंचायत में पंचायत सचिव, जीआरएस, तकनीकी सहायक, टेलरिंग टीचर और पंचायत चौकीदार गैरहाजिर मिले।

    हरतवास पंचायत में भी पंचायत सचिव, जीआरएस, तकनीकी सहायक, टेलरिंग टीचर और पंचायत चौकीदार के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की बात सामने आई। थनेईकोठी पंचायत का भी निरीक्षण किया गया।

    ग्रामीणों को पंचायतों के चक्कर न काटने पड़ें : बीडीओ

    बीडीओ तीसा गोपाल ठाकुर ने स्पष्ट किया कि कार्यक्षेत्र से अधिकारियों और कर्मचारियों का बिना उचित कारण अनुपस्थित रहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना और ग्रामीणों को उनके छोटे-बड़े कार्यों के लिए बार-बार पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है।

    उन्होंने कहा कि विकास खंड तीसा के अन्य क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा। कर्मचारियों को अपने निर्धारित कार्यस्थल पर समय पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

    बीडीओ की इस कार्रवाई के बाद ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    #तीसा #चंबा #पंचायत #औचकनिरीक्षण #BDO #हिमाचलप्रदेश #कर्मचारी #ArbTimes
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’
    Next Article Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Chamba Road Accident: मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो युवकों की मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

    September 13, 2026

    Chamba Road Accident : दिनका घार में खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौत

    September 11, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    Accident: चंबा में निजी बस हादसा: सात लोगों की मौत, 11 घायल; छह को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर

    August 8, 2026

    चंबा के होली में हादसा: लामू-हीलिंग मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

    August 7, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: आज से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें प्रति दिन कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    August 5, 2026

    Chamba : PGI चंडीगढ़ से 3 माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा; 5 लोगों की मौत

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 6 4
    Users Today : 2
    Total Users : 125864
    Total views : 246719
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.