Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    जनगणना-2027 के दूसरे चरण में रामपुर के नागरिक 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं। एसडीएम ने अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने उपमंडल रामपुर के समस्त नागरिकों से जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत स्व-गणना के माध्यम से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने के लिए 31 अगस्त, 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

    मोबाइल से ऑनलाइन कर सकेंगे स्व-गणना

    स्व-गणना के लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल se-snowbound.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद राज्य, जिला एवं स्थानीय विवरण का चयन कर डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा। इसके पश्चात परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी।

    स्व-गणना पूरी करने के बाद प्रत्येक परिवार को स्व-गणना पहचान संख्या प्रदान की जाएगी। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। जनगणना कर्मी के घर पहुंचने पर यह पहचान संख्या उपलब्ध करवानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जा सके।

    समय की होगी बचत

    एसडीएम ने कहा कि स्व-गणना से नागरिकों के समय की बचत होगी और उनके द्वारा स्वयं उपलब्ध करवाई गई जानकारी अधिक सटीक रूप से दर्ज की जा सकेगी। इससे जनगणना के आंकड़ों के त्वरित प्रसंस्करण में भी सहायता मिलेगी।

    उन्होंने नागरिकों से निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।

    स्व-गणना न कर पाने पर भी होगी घर-घर गणना

    एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाता है तो उसे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। 1 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 के बीच जनगणना कर्मी घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे।

    उन्होंने सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने परिवार से संबंधित जानकारी सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध करवाने की अपील की।

    जनगणना हेल्पलाइन: 1855

    #ARBtimes #Census2027 #himachalpradesh #Rampur #SelfEnumeration #जनगणना #जनगणना2027 #रामपुर #शिमला #स्वगणना #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: सेब सीजन में रसोई गैस की कमी से लोगों को न हो परेशानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश
    Next Article Education: जीबी पंत कॉलेज में एंटी रैगिंग शपथ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HRTC: चार महीने बाद कूट पहुंची बस, सुबह बैटरी डाउन होने से थमी; बच्चों को पैदल चलने की नौबत

    October 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में गोपाल सिंह बने प्रधान, कालीचरण महासचिव निर्वाचित

    October 12, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 7 3
    Users Today : 47
    Total Users : 126273
    Total views : 247322
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.