Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    CA कंपनियों द्वारा सेब के खरीद रेट स्पष्ट नहीं किए जाने पर हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने रोष जताया। संघ ने सरकार से पारदर्शी रेट घोषित करवाने की मांग की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पूर्ण ठाकुर, सचिव हिमाचल सेब उत्पादक संघ

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने प्रदेश में सेब की खरीद के लिए CA (Controlled Atmosphere) कंपनियों द्वारा समय पर खरीद दरें स्पष्ट रूप से घोषित न किए जाने पर रोष जताया है। संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर और सचिव पूर्ण ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि अदानी, बीजा, देवभूमि, इंद्रप्रस्थ सहित अन्य CA कंपनियों द्वारा इस वर्ष सेब के रेट स्पष्ट रूप से सामने न आने से प्रदेश के बागवानों में भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

    हिमाचल सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर व सचिव पूर्ण ठाकुर संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बायल में देवभूमि द्वारा करीब 105 रुपये प्रति किलो का रेट अनौपचारिक रूप से खोले जाने की बात सामने आई है। वहीं, बागवानों के बीच यह बात कही जा रही है कि यदि अदानी या बीजा इससे अधिक रेट घोषित करती हैं तो देवभूमि भी बाद में अपना रेट बढ़ा सकती है। संघ का कहना है कि इस तरह की अस्पष्टता से बागवानों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और सेब मंडी पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

    संघ ने कहा कि जब अपेक्षाकृत छोटी कंपनी BigBasket द्वारा 118 रुपये प्रति किलो का रेट घोषित किए जाने की बात सामने आ रही है, तो बड़ी CA कंपनियों द्वारा स्पष्ट और प्रतिस्पर्धी खरीद दरें सार्वजनिक नहीं करना गंभीर सवाल खड़े करता है। संघ के अनुसार, यदि बड़ी कंपनियां कम शुरुआती रेट तय कर एक-दूसरे की दरों का इंतजार करती हैं, तो इसका सीधा नुकसान सेब उत्पादकों को उठाना पड़ सकता है।

    हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने आरोप लगाया कि इस तरह की रेट नीति के माध्यम से सेब मंडी के भाव को नीचे लाने और बागवानों को कम कीमत पर अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर करने की कोशिश हो सकती है। संघ ने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग से मामले की तत्काल जांच करने तथा CA कंपनियों से पारदर्शी एवं लिखित खरीद दरें सार्वजनिक करवाने की मांग की है।

    संघ ने बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से भी मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। संघ का कहना है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि CA कंपनियां आपसी तालमेल या अस्पष्ट रेट नीति के माध्यम से सेब बाजार को प्रभावित न कर सकें। बागवानों को उनकी उपज का उचित, प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी बाजार मूल्य मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    #AppleGrowers #AppleGrowersAssociation #AppleMarket #AppleRate2026 #ARBtimes #CACompanies #HimachalApple #HimachalAppleRate #HimachalNews #himachalpradesh #JagatSinghNegi #RampurBushahr #SebBagwan
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime: लापता बालिका को पुलिस ने आनी के टांडी से सुरक्षित बरामद किया
    Next Article Shimla: हिमकेयर योजना के तहत सरकारी अस्पतालों को वास्तविक खर्च के आधार पर भुगतान
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HRTC: चार महीने बाद कूट पहुंची बस, सुबह बैटरी डाउन होने से थमी; बच्चों को पैदल चलने की नौबत

    October 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में गोपाल सिंह बने प्रधान, कालीचरण महासचिव निर्वाचित

    October 12, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 9 6
    Users Today : 70
    Total Users : 126296
    Total views : 247358
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.