एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल विषयों के लिए परीक्षाएं 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
14 सितंबर को होगी संस्कृत की परीक्षा
असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत की परीक्षा 14 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। इसमें दो पेपर होंगे।
- पेपर-1: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- पेपर-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
16 सितंबर को लोक प्रशासन की परीक्षा
असिस्टेंट प्रोफेसर लोक प्रशासन विषय की परीक्षा 16 सितंबर 2026 को होगी। इसमें भी पेपर-1 सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
18 सितंबर को भूगोल की परीक्षा
असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विषय की परीक्षा 18 सितंबर 2026 को निर्धारित है। परीक्षा के दोनों पेपर निर्धारित समय के अनुसार होंगे।
- पेपर-1: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- पेपर-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय का रखें ध्यान
आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। पेपर-1 के लिए सुबह 10:30 बजे और पेपर-2 के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और अपने साथ ई-एडमिट कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज अवश्य लेकर जाएं।
