Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं : अनुपम कश्यप

    शिमला में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अनुपम कश्यप ने हिंदी को स्वाभिमान की भाषा बताते हुए विद्यार्थियों से सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के मुख्यातिथि उपायुक्त अनुपम कश्यप व विजेता छात्र

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला की ओर से राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत बुधवार को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक हॉल में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    समापन समारोह में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

    अपने संबोधन में अनुपम कश्यप ने कहा कि हिंदी देश में व्यापक रूप से प्रयोग होने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भाषा और गणित जैसे विषयों पर विशेष बल दिया गया है। प्रत्येक भाषा का जीवन में अपना महत्व है, इसलिए विद्यार्थियों को नई भाषाएं सीखने के साथ-साथ अपनी मातृभाषा का भी सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा में मिलने वाला सम्मान, आत्मीयता और अपनापन विशेष है। उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग के हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से अपने जीवन की दिशा स्वयं निर्धारित करने का आह्वान किया।

    सहायक निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग अनिल हारटा ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग वर्षभर भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है।

    जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जतोग की भार्गवी प्रथम, स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी की आहाना द्वितीय तथा डीएवी लक्कड़ बाजार की भूमिका और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग के आरब संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

    प्रश्नोत्तरी में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग की सूमिति प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अन्नाडेल की मुस्कान द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर की प्राची गुप्ता तृतीय रहीं। निबंध लेखन में सम्भोटा तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला के विरासत ब्रामटा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली की ऋतु वर्मा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज की अर्पिता ठाकुर तृतीय रहीं।

    कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार सुदर्शन वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर एसडीएम शिमला ग्रामीण मनजीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, साहित्यकार, अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #HindiCompetition #HindiDiwas #RajbhashaPakhwada #Shimla #अनुपमकश्यप #भाषाएवंसंस्कृतिविभाग #राजभाषापखवाड़ा #शिमला #हिंदी #हिंदीभाषा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: ओबीसी सूची में शामिल करने के मामलों की आयोग ने की समीक्षा
    Next Article Shimla: लाहौल-स्पीति और पांगी में हानले की तर्ज पर खगोलीय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Shimla: लाहौल-स्पीति और पांगी में हानले की तर्ज पर खगोलीय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव

    September 9, 2026

    Shimla: ओबीसी सूची में शामिल करने के मामलों की आयोग ने की समीक्षा

    September 9, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Himachal News : गाड़ी बेचने के बाद RC ट्रांसफर नहीं कराई तो फंस सकते हैं आप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    September 9, 2026

    Shimla: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : विक्रमादित्य सिंह

    September 8, 2026

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक

    September 8, 2026

    Shimla News : कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, टावर क्रेन का बूम गिरने से मजदूर की मौत, 3 घायल

    September 8, 2026

    Shimla : डीएलएड दाखिला 2026: 1142 सीटें खाली, 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

    September 8, 2026

    HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल की परीक्षा की तारीख जारी

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 1 7 8
    Users Today : 80
    Total Users : 122178
    Total views : 240768
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.