Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    नूरपुर पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े एक आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की करीब 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त करवाई गई है। कार्रवाई के दायरे में होटल-रेस्तरां, दुकानें, वाहन और बैंक खाते शामिल हैं। आरोपी को 1.852 किलो चरस बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबर।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सिंबोलिक फोटो

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नूरपुर

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की वित्तीय जांच के बाद नशे के कारोबार से जुड़े एक आरोपी की 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त कर दी है। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई संपत्तियों में अचल संपत्तियों के अलावा होटल-कम-रेस्तरां, दुकानें, मोटर वाहन और बैंक खातों में जमा रकम शामिल है। पुलिस का कहना है कि वित्तीय जांच में इन संपत्तियों का संबंध मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित आय से पाया गया।

    1.852 किलो चरस बरामदगी के मामले से जुड़ी कार्रवाई

    मामला पुलिस थाना डमटाल में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के केस से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को डमटाल क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला, निवासी छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से 1 किलो 852 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इस संबंध में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की आर्थिक गतिविधियों और संपत्तियों की भी पड़ताल शुरू की। इसी वित्तीय जांच के आधार पर चल और अचल संपत्तियों को चिन्हित किया गया।

    नूरपुर पुलिस के अनुसार वित्तीय जांच के दौरान आरोपी से जुड़ी कई संपत्तियों और आर्थिक संसाधनों का पता चला। इनमें अचल संपत्तियां, होटल-कम-रेस्तरां, दुकानें, मोटर वाहन और बैंक खातों में मौजूद धनराशि शामिल थी। पुलिस ने इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से फ्रीज और प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू की। जांच में संबंधित संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 3.32 करोड़ रुपये आंकी गई। इसके बाद पुलिस ने वित्तीय जांच की पूरी रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली के समक्ष भेजी। पुलिस के मुताबिक जांच में यह संपत्ति मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित आय से जुड़ी पाई गई। संपत्ति जब्ती की कार्रवाई का उद्देश्य नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों की अवैध कमाई और उससे बनाई गई संपत्तियों पर आर्थिक शिकंजा कसना है।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    17 मामलों में करीब 30 करोड़ की संपत्ति जब्त

    नूरपुर पुलिस के अनुसार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 17 मामलों में 29 करोड़ 95 लाख 92 हजार 857 रुपये की कुल संपत्ति जब्त करवाई जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक कुछ अन्य मामलों में भी आरोपियों की संपत्तियों से संबंधित कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली के समक्ष विचाराधीन है। ऐसे में आने वाले समय में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। नूरपुर पुलिस की कार्रवाई से साफ है कि नशे के खिलाफ अभियान अब केवल मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पुलिस वित्तीय जांच के जरिए अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान कर उसे फ्रीज और जब्त कराने पर भी जोर दे रही है।

     

    #DrugSmuggling #HimachalCrime #HimachalNews #KangraNews #NDPSCase #NurpurNews #PoliceAction #PropertySeized
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ
    Next Article Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Kangra Accident: शाहपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बाइक; तीन युवकों की मौत

    September 5, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 2 0 2
    Users Today : 104
    Total Users : 122202
    Total views : 240811
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.