Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    किन्नौर के छितकुल में 3.50 करोड़ रुपये से ईको पार्क और 2.12 करोड़ से वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य होंगे। राफ्टिंग शुरू करने की भी घोषणा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला किन्नौर के छितकुल में उपस्थित जगत सिंह नेगी व अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को किन्नौर जिले के दूरदराज गांव छितकुल के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास किए। इन कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

    राजस्व मंत्री ने वन विभाग की ओर से छितकुल में 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से एक हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले ईको पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने रिमसरंग से रानी कंडा तक 2 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया।

    वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य के तहत प्रवेश द्वार एवं टिकट स्थल पर हिम तेंदुए की आकृति का निर्माण, प्राकृतिक झील का सौंदर्यीकरण, रिटेनिंग वॉल, मुजलंग से भुजलंग धार तक पैदल मार्ग, मुजलंग स्थित प्राकृतिक झील का सौंदर्यीकरण और भुजलंग टॉप पर दृश्यावलोकन स्थल विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र, पुरुष एवं महिला ईको-शौचालय, पार्किंग क्षेत्र से मुजलंग स्थित सेल्फी स्थल तक पैदल मार्ग, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, विश्राम स्थल एवं गज़ीबो तथा रानी कंडा पुल से गिरे तक पैदल मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा।

    मंत्री ने करीब 14 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भेड़ डिपिंग टैंक और भेड़ ऊन कतराई भवन की आधारशिला भी रखी।

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। छितकुल जैसे दूरदराज क्षेत्रों में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और पशुपालन से जुड़ी सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि ईको पार्क के निर्माण से पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने तथा प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि रिमसरंग से रानी कंडा तक वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से क्षेत्र के प्राकृतिक स्वरूप को और आकर्षक बनाया जाएगा। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    छितकुल में शुरू होगी राफ्टिंग

    राजस्व मंत्री ने छितकुल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए भविष्य में राफ्टिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां उच्च स्तर की राफ्टिंग प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

    इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्ष प्रतिमा नेगी, एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, डीएसपी वरुण पटियाल, एपीएमसी निदेशक एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, सहकारी बैंक निदेशक पीतांबर दास, किनफेड निदेशक सचिन नेगी, वन मंडलाधिकारी (वन्यजीव अभयारण्य) अशोक नेगी, ग्राम पंचायत छितकुल की प्रधान रवीना नेगी, उपप्रधान बलदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #Chitkul #EcoPark #himachalpradesh #HimachalTourism #JagtSinghNegi #kinnaur #KinnaurTourism #TourismDevelopment #Wildlife
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: भांग से तैयार होंगे हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और दवाइयां
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 3 5 5
    Users Today : 116
    Total Users : 122355
    Total views : 241064
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.