Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हमीरपुर

    Hamirpur News : NIT हमीरपुर पहुंचे DGP, युवाओं से बोले- चिट्‌टे के खिलाफ लड़ाई में बनें भागीदार

    Hamirpur News : NIT हमीरपुर में डीजीपी ने छात्रों से संवाद कर चिट्टे के खिलाफ एंटी-चिट्टा जन आंदोलन से जुड़ने की अपील की। युवाओं से दोस्तों को नशे से बचाने और तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    NIT हमीरपुर में छात्र-छात्राओं से संवाद करते डीजीपी अशोक तिवारी।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर | चिट्‌टे के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में चल रहे एंटी-चिट्‌टा जन आंदोलन को गति देने के लिए पुलिस ने युवाओं से सीधा संवाद शुरू किया है। इसी कड़ी में सोमवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने NIT हमीरपुर के छात्रों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने छात्रों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    NIT के ऑडिटोरियम में स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि 15 नवंबर 2025 से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहा एंटी-चिट्‌टा जन आंदोलन केवल सरकार या पुलिस तक सीमित नहीं है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी, लेकिन इस लड़ाई को निर्णायक बनाने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

    16 सितंबर के अभियान में शामिल होने का निमंत्रण

    डीजीपी ने NIT हमीरपुर के छात्रों को 16 सितंबर को ऊना में आयोजित होने वाले एंटी-चिट्‌टा अभियान में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने संस्थान से छात्रों को बसों के माध्यम से कार्यक्रम में भेजने पर विचार करने का आग्रह भी किया। छात्रों से कहा गया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 का उपयोग करें और हिमाचल प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया व वाट्सएप चैनलों से जुड़े रहें। उन्होंने  NIT हमीरपुर और पुलिस के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

    भविष्य में MoU के माध्यम से साइबर क्राइम, टेक्नोलॉजी और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स में NIT के छात्रों व फैकल्टी की विशेषज्ञता लेने पर विचार किया जा सकता है। वहीं, पुलिस छात्रों को पुलिसिंग का व्यावहारिक अनुभव देने और आईपीएस, एचपीएस समेत अन्य पुलिस सेवाओं में करियर के लिए मार्गदर्शन देने की दिशा में सहयोग कर सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे चिट्‌टे के खिलाफ अभियान में केवल दर्शक बनकर न रहें, बल्कि अपनी ऊर्जा, विचार और आवाज के साथ इस मुहिम का हिस्सा बनें।

    दोस्तों को नशे से बचाने में युवा निभाएं भूमिका

    कार्यक्रम में 25 वर्षीय महिला कांस्टेबल निकिता ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि कोई दोस्त नशे की गिरफ्त में आ रहा है तो उसका मजाक उड़ाने या उसे बदनाम करने के बजाय उसकी मदद करें। उन्होंने कहा कि चिट्टा बेचने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाना भी युवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इससे नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद मिल सकती है।

    #AntiChittaCampaign #ARBtimes #DrugAwareness #DrugFreeHimachal #HamirpurNews #HimachalPolice #NITHamirpur #YouthAgainstDrugs
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई
    Next Article Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Hamirpur: मेडिकल कॉलेजों की मशीनों के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

    August 30, 2026

    Hamirpur : बिना अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर भाजपा विधायक डॉ. जनक राज पर FIR दर्ज

    August 21, 2026

    HPRCA क्लर्क भर्ती 2026 : हिमाचल प्रदेश में क्लर्क के 40 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    August 8, 2026

    Hamirpur : HPRCA ने 4 भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा की; 9 और 14 अगस्त को होगी CBT परीक्षा

    July 29, 2026

    Himachal : हमीरपुर में डाकिए के किराए के कमरे से मिले कॉल लेटर, आधार व ATM कार्ड; डाकिया सस्पेंड

    July 22, 2026

    Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

    July 16, 2026

    Hamirpur : 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोसियों समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

    July 13, 2026

    Good News : बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध से ऑनलाइन मिलेगा प्रसाद, हिमाचल में पहली बार शुरू हो रही यह सेवा

    June 29, 2026

    HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं

    June 3, 2026

    HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा

    May 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 8 9 4
    Users Today : 201
    Total Users : 122894
    Total views : 241980
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.