Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, November 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Una: नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर के परिवार से मिले मुख्यमंत्री, हर संभव सहायता का आश्वासन

    नेपाल बाढ़ के बाद लापता ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिवार से CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुलाकात की। केंद्र से खोज अभियान तेज करने का मामला उठाने का आश्वासन दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नेपाल बाढ़ के बाद लापता ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिवार से मिलते CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश के लिए सरकार से आवश्यक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

    परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेपाल में बाढ़ आने के बाद से सुखविंदर रतन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। लंबे समय से उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण परिवार बेहद चिंतित है और उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुखविंदर रतन की तलाश के प्रयासों में तेजी लाने और उन्हें जल्द ढूंढने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि सुखविंदर रतन के संबंध में जल्द से जल्द जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हरसंभव आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

    सुखविंदर रतन नेपाल में 216 मेगावाट की अपर त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार लगातार उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी को लेकर प्रयासरत है।

    #ARBtimes #CMThakurSukhvinderSinghSukhu #HimachalNews #himachalpradesh #MissingEngineer #NepalFlood #NepalFloodNews #SukhwinderRatan #Una #UpperTrishuli
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleUna: चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू
    Next Article Aaj Ka Rashifal 17 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Una News: चिंतपूर्णी में दो बसों के बीच दबने से एसआई राजेश कुमार धीमान की मौत

    October 19, 2026

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    October 7, 2026

    Una: चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

    September 16, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    ऊना में हादसा: श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 11 वर्षीय बच्ची की मौत, 51 घायल

    August 26, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Una News : डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान: जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती

    July 26, 2026

    Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में

    May 6, 2026

    Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    April 26, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 9 8
    Users Today : 13
    Total Users : 128198
    Total views : 250366
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.