Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu News : आनी में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक ही गांव के चार लोगों की मौत

    Kullu News : आनी में एनएच-305 पर कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 22, 2026Updated:September 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  कुल्लू | कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा हरिपुर-नागन क्षेत्र में एनएच-305 पर सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गहरी खाई में कार गिरने के कारण राहत एवं बचाव दल को लोगों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे तक चले सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतकों और घायल को बाहर निकाला गया।

    आनी के जाबो गांव के रहने वाले थे मरने वाले चारों लोग

    हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल राणा, बालकृष्ण, विवेक राणा और गुंजन के रूप में हुई है। चारों मृतक आनी उपमंडल के जाबो गांव के रहने वाले बताए गए हैं। एक ही गांव के चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही जाबो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना में घायल सुरेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया।

    शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग कुमारसैन के बड़ागांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरिपुर-नागन के पास एनएच-305 पर कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली।

    #Anni #ARBtimes #HaripurNagan #HimachalNews #Kullunews #NH305 #RoadAccident #RoadSafety
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप
    Next Article Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Lahaul News : लाहौल के सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन घायल

    September 21, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : गायन-नृत्य समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

    September 20, 2026

    Kullu: उच्चतर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने पर जोर : रोहित ठाकुर

    September 19, 2026

    Kullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

    September 19, 2026

    Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    September 18, 2026

    Kullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी

    September 16, 2026

    Kullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    September 15, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन निरमंड ब्लॉक की बैठक आयोजित

    September 12, 2026

    Kullu: भांग से तैयार होंगे हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और दवाइयां

    September 11, 2026

    Kullu: कटागला-छलाल-रशोल सड़क का भूमि पूजन, 13.18 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    September 11, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Kullu: कुल्लू बस अड्डे से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 8 4
    Users Today : 46
    Total Users : 123784
    Total views : 243524
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.