Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने काशापाट स्कूल के नए भवन के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। काशापाट-तकलेच बस सेवा समेत कई विकास कार्यों का आश्वासन दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू काशापाट में युवती से उनकी समस्याओं को सुनते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    काशापाट स्कूल को जल्द नया भवन मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूल भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। काशापाट पंचायत के प्रधान प्यासू मल की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री ने एक वर्ष के भीतर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में सड़क सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की भूमि की आवश्यकता नहीं है, वहां काम को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, वन भूमि से जुड़े मामलों में आवश्यक स्वीकृतियां और औपचारिकताएं पूरी करने में समय लग सकता है।

    स्कूली बच्चों के लिए शुरू हो सकती है बस सेवा

    काशापाट के बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने काशापाट-तकलेच के बीच सुबह बस सेवा शुरू करने पर विचार करने की बात कही। प्रस्ताव के अनुसार, बस सुबह बच्चों को तकलेच स्कूल लेकर जाएगी और शाम को रामपुर से लौटते समय बच्चों को वापस उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा सकती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि क्षेत्र का कोई व्यक्ति इस मार्ग पर बस चलाने के लिए आगे आता है तो सरकार उसे 40 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही पांच वर्ष तक 50 हजार रुपये की सहायता देने की बात भी कही।

    गांवों तक पहुंचेगा दूध कारोबार का लाभ

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से दूध खरीदकर दिल्ली की मदर डेयरी को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस व्यवस्था में सरकार 20 रुपये प्रति लीटर का नुकसान वहन कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि दूध उत्पादन से जुड़े ग्रामीण परिवारों को आर्थिक लाभ मिल सके और गांवों की आर्थिकी को मजबूती मिले।

    रोहड़ू से जुड़ेगा काशापाट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    मुख्यमंत्री ने काशापाट को पर्यटन मानचित्र पर विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि काशापाट से रोहड़ू तक ट्रैक विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी और इसके लिए जल्द सर्वे करवाया जाएगा। क्षेत्र के महिला मंडलों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने घोषणाएं कीं। जिन महिला मंडलों के पास अपने भवन नहीं हैं, उन्हें भवन निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, पहले से भवन होने वाले महिला मंडलों को बर्तन खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

    21 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी सहायता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 75 हजार रुपये से कम है, उन परिवारों में 21 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना के तहत 1500 रुपये की सहायता दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि महिलाएं सोसायटी बनाकर सामूहिक रूप से कार्य करना चाहती हैं तो उन्हें दत्तनगर तक आने-जाने के लिए दो रुपये प्रति किलोमीटर की दर से सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा। क्षेत्र में दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए मशीनें उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

    सौर ऊर्जा लगाने वालों को चार प्रतिशत ब्याज पर ऋण

    मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के इच्छुक लोगों को चार प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा। परियोजना से तैयार होने वाली बिजली को सरकार की ओर से खरीदने की भी व्यवस्था की जाएगी।

    इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।

    #ARBtimes #काशापाट #काशापाटपर्यटन #काशापाटस्कूल #काशापाटस्कूलभवन #ग्रामीणविकास #तकलेच #बससेवा #महिलामंडल #रामपुरबुशहर #सीएमसुक्खू #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #सौरऊर्जा #स्कूलभवन #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 1 4 9
    Users Today : 69
    Total Users : 125149
    Total views : 245662
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.