Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 4
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 से 8 अक्टूबर तक प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राष्ट्रपति के कुल्लू दौरे को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 से 8 अक्टूबर तक प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

    बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा डीआरडीओ, ग्रेफ, बीआरओ, एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

    उन्होंने राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के सुरक्षा एवं प्रवेश पास समय पर तैयार करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क एवं पार्किंग व्यवस्था, विद्युत व पेयजल आपूर्ति, संचार सुविधाओं, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

    उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने और आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर तैयारियों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

    साहसिक गतिविधियों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

    उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, हॉट एयर बैलून, ड्रोन सहित अन्य हवाई एवं साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करने और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने को कहा।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सौंपे गए दायित्वों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।

    #ARBtimes #DroupadiMurmu #himachalpradesh #Manali #उपायुक्त_कुल्लू #कुल्लू #जिला_प्रशासन #मनाली #मनाली_दौरा #यातायात_व्यवस्था #राष्ट्रपति_दौरा #राष्ट्रपति_द्रौपदी_मुर्मु #राष्ट्रपति_मनाली_प्रवास #सुरक्षा_व्यवस्था #हिमाचल_प्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री
    Next Article Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu: गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

    October 3, 2026

    Kullu: वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित कुमार शर्मा

    October 1, 2026

    Kullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    NHPC: बिहाली में स्थानीय मुद्दों को लेकर बैठक, एनएचपीसी ने कार्य बहाली में सहयोग की अपील की

    September 29, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास को लेकर सुरक्षा प्रतिबंध लागू

    September 26, 2026

    Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    September 25, 2026

    Kullu: जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू

    September 24, 2026

    Kullu News : आनी में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक ही गांव के चार लोगों की मौत

    September 22, 2026

    Lahaul News : लाहौल के सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन घायल

    September 21, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : गायन-नृत्य समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

    September 20, 2026

    Kullu: उच्चतर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने पर जोर : रोहित ठाकुर

    September 19, 2026

    Kullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 3 6 3
    Users Today : 1
    Total Users : 125363
    Total views : 245969
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.