Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 4
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में घोषणा की कि एक दिसंबर से गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के नोगली में भारी जनसमूह के मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधायक नंद लाल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है, जबकि आगामी छह माह में चार हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक दिसबंर से गाय और भेंस के दूध में दस रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। जिसके बाद गाय के दूध के 61 और भेंस के दूध के 71 रूपए प्रति दाम मिलेगें।

    शनिवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 150 से अधिक सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं। इनमें करीब दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर-द्वार के निकट बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार का उद्देश्य है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध 300 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान पर था, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से हिमाचल अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में हैं और इन क्षेत्रों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और अटल मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी संस्थान चमियाना को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। एम्स की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं और पुरानी मशीनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है। चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।

    रामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत करते पंचायत प्रतिनिधि

    ओपीएस बंद नहीं होगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है और कांग्रेस सरकार के सत्ता में रहने तक इसे बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार नीति तैयार कर रही है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। करुणामूलक आधार पर रोजगार के पात्र मामलों में करीब 70 प्रतिशत मामलों का समाधान किया जा चुका है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार से वर्तमान सरकार को 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और कर्मचारियों से संबंधित करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिलीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने कार्यकाल के अंतिम छह माह में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की घोषणाएं कीं, लेकिन इनके लिए आवश्यक स्टाफ और आधारभूत ढांचा उपलब्ध नहीं करवाया गया।

    किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हितों की पैरवी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों के अनुरूप समझौता लागू करवाया गया है। इससे बिजली उत्पादन के लिए संभावित तीन से पांच हजार करोड़ रुपये के व्यय की बचत हुई है। परियोजना के निर्माण के बाद प्रदेश के खजाने में प्रतिवर्ष करीब 1,500 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर समझौता चाहता था, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में प्रदेश सरकार को महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जिससे राज्य के खजाने में 401 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं रॉयल्टी से संबंधित कानूनी लड़ाई जीतने के बाद कड़छम वांगतू परियोजना से हिमाचल को प्रतिवर्ष करीब 150 करोड़ रुपये की आय सुनिश्चित हुई है।

    ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना इसी माह

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी माह ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना लागू करने जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता और पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने जनसभा में उपस्थित महिला मंडलों को सामान खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 15 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। सुख आश्रय योजना के तहत तीन लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये तथा एक लाभार्थी को एक लाख रुपये की किस्त प्रदान की गई। इसी योजना के तहत एक अन्य लाभार्थी को 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।

    कार्यक्रम में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल, हिमकोन के अध्यक्ष विकेश चौहान, पूर्व विधायक किशोरी लाल, मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, कांग्रेस उपाध्यक्ष परस राम, कांग्रेस नेता बृज लाल, मंडल अध्यक्ष लालचंद शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #गायकेदूधकारेट #ग्रामीणअर्थव्यवस्था #दूधकामूल्य #दूधकेदाम #दूधकेदाममेंबढ़ोतरी #नोगली #न्यूनतमसमर्थनमूल्य #पशुपालक #भैंसकेदूधकारेट #मुख्यमंत्रीसुक्खू #रामपुर #रामपुरबुशहर #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन
    Next Article Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 3 6 2
    Users Today : 0
    Total Users : 125362
    Total views : 245968
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.