Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    विशेष न्यायालय ने वर्ष 2020 के भ्रष्टाचार मामले में तत्कालीन कटगांव चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल रवि चोपड़ा को चार साल के कठोर कारावास और 46 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने पुलिस पद और वर्दी के दुरुपयोग को गंभीर अपराध माना।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    रामपुर बुशहर| हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में सामने आए भ्रष्टाचार के मामले में रामपुर स्थित किन्नौर विशेष न्यायालय ने तत्कालीन पुलिस चौकी कटगांव के प्रभारी हेड कांस्टेबल रवि चोपड़ा को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ कुल 46 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला अप्रैल 2020 में दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 384 सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई थी।

    शराब की दुकान के नुकसान के समझौते के नाम पर मांगी रकम

    अभियोजन पक्ष के अनुसार, 16 अप्रैल 2020 की रात कुछ युवक काफनू स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे थे। दुकान बंद होने के कारण युवकों ने उसके शटर पर लात मारी, जिससे शटर और बल्ब को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई। अगले दिन पुलिस ने युवकों को पूछताछ के लिए कटगांव पुलिस चौकी बुलाया। मामले में शराब की दुकान को हुए नुकसान के संबंध में समझौता करवाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अभियोजन का आरोप था कि तत्कालीन चौकी प्रभारी रवि चोपड़ा ने युवकों को डराया-धमकाया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की धमकी देकर समझौते के नाम पर 60 हजार रुपये की मांग की।

    बैंक लेन-देन और व्हाट्सएप चैट भी जांच में शामिल

    मामले की जांच के दौरान बैंक खातों में हुए लेन-देन, मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों की पड़ताल की गई। रिकॉर्ड के अनुसार, 19 अप्रैल 2020 को आरोपी के बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा हुए थे। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से 39 गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए। अदालत ने इन साक्ष्यों और मामले से जुड़े रिकॉर्ड पर विचार करने के बाद आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने पुलिस पद और वर्दी का दुरुपयोग करते हुए पीड़ितों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और समझौते के नाम पर रकम ली। अदालत ने इस कृत्य को सार्वजनिक विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर अपराध माना। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोषी को सजा में राहत देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसे चार साल के कठोर कारावास और कुल 46 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

     

    #AntiCorruption #ARBtimes #CorruptionCase #CourtVerdict #CrimeNews #HimachalNews #HimachalPolice #himachalpradesh #KinnaurNews #PoliceCorruption #RamPurNews #RaviChopra #SpecialCourt
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी
    Next Article Accident: रामपुर बस हादसा: दो की मौत, 21 घायल, प्रशासन ने बांटी राहत राशि
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    November 24, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन

    November 24, 2026

    Rampur News: एक माह से बंद ब्यूनथल बस सेवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी पर मौन क्यों है कांग्रेस सरकार? – राममूर्ति चौहान

    November 24, 2026

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    November 24, 2026

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Forest News: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित भारती ने दी बधाई

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Rampur News: रामपुर बाजार में तारों के जंजाल को व्यवस्थित करने की पहल, संबंधित विभागों के साथ बनाई कार्ययोजना

    November 21, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : HRTC कर्मचारियों का विरोध: 1 अगस्त से सिर्फ 8 घंटे ड्यूटी, भत्तों और एरियर भुगतान की मांग तेज

    July 26, 2025

    स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी की छात्रा अर्शी कामटस का सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में चयन

    March 5, 2026

    Bilaspur: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने गेहड़वीं विद्यालय में विद्यार्थियों को दिए सफलता और नेतृत्व के मंत्र

    June 23, 2026

    Suicide : शिमला के मैहली में छात्रा ने लगाया फंदा

    February 5, 2025

    Hamirpur : हिमाचल में नई भर्तियों की तैयारी, चयन आयोग ने मांगी प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति

    May 12, 2025

    Kullu: एक दिसम्बर से शुरू होगी प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद

    November 25, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 3 9
    Users Today : 1
    Total Users : 129839
    Total views : 253218
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.