Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, November 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सिरमौर

    Sirmaur News : शिलाई-रोहनाट सड़क हादसा: कार खाई में गिरने से पिता और 7 वर्षीय बेटे की मौत

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई-रोहनाट मार्ग पर हुए दर्दनाक कार हादसे में पिता और 7 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। रातभर लापता रही मासूम बेटी सुरक्षित मिल गई है। पूरी खबर पढ़ें।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई-रोहनाट सड़क मार्ग पर भटनोल के समीप हुए एक सड़क हादसे में पिता और उनके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद रातभर से लापता चल रही सात वर्षीय बेटी सोमवार सुबह पूरी तरह सुरक्षित मिल गई। मासूम के सकुशल मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, जबकि एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय शिलाई में कार्यरत सोहन रविवार रात अपने निजी वाहन से अपने बेटे और बेटी के साथ घर कामोटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भटनोल के पास उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा इतना भीषण था कि सोहन और उनके सात वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद सोहन की सात वर्षीय बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद परिजनों, स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर पूरी रात बच्ची की तलाश की। सोमवार सुबह एसडीएम जसपाल के नेतृत्व में टीम और ग्रामीणों ने ड्रोन की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची पास के ही दूसरे गांव के एक खेत में सुरक्षित मिल गई। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद बच्ची रात के वक्त घटनास्थल से अपने घर की ओर निकल पड़ी थी, लेकिन अंधेरे में रास्ता भटककर दूसरे गांव जा पहुंची थी।

    इस हृदयविदारक हादसे ने शिलाई और आसपास के पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां पिता-पुत्र की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर रातभर लापता रही मासूम बेटी के सुरक्षित मिलने पर लोगों ने संतोष जताया है।

    #BreakingNewsHindi #HimachalAccident #HimachalPradeshNews #HimachalUpdates #RoadSafety #ShillaiNews #ShillaiRohnatRoad #SirmaurNews #SirmaurRoadAccident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी
    Next Article Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal : शिलाई के 52 गांवों का बड़ा फैसला: शादियों में 100 बराती, शराब और दहेज पर पूर्ण प्रतिबंध; नियम तोड़ने पर 52 हजार जुर्माना

    October 23, 2026

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Himachal News : किसान पहचान पत्र और आधार के बिना नहीं मिलेगी रासायनिक खाद, नई डिजिटल व्यवस्था लागू

    September 4, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Sirmaur : शादी से एक दिन पहले लाख-दो लाख के गहने और 31 हजार लेकर गायब हुई दुल्हन और उसकी मां

    August 23, 2026

    Sirmaur : एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार की गारंटी झूठी निकली : डॉ. बिंदल

    August 20, 2026

    पांवटा साहिब हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी के बाद की थी हत्या

    August 19, 2026

    Sirmaur : पांवटा साहिब में शिलाई के सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन

    August 18, 2026

    सिरमौर में सड़क हादसा: दूध लेकर लौट रहे जीजा-साले की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत; महिला गंभीर

    August 5, 2026

    Himachal : सिर्फ 10 गाड़ियां, 3 गहने और नो फिजूलखर्ची! जानिए सिरमौर की सखौली पंचायत के इस नए ‘वेडिंग रूल बुक’ में क्या है खास?

    July 20, 2026

    Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 0 3
    Users Today : 5
    Total Users : 128203
    Total views : 250378
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.