Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, November 5
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu News : राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त

    कुल्लू के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को आरएमएस पोर्टल के माध्यम से मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकसीम, निशानदेही और इंतकाल के लंबित मामलों को प्राथमिकता देने तथा दो वर्ष से पुराने मामले लंबित नहीं रखने को कहा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी डॉ. अमित कुमार।

    कुल्लू | उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला के सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता को राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निस्तारण करें।

    उपायुक्त बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित जिला राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने उपमंडल और तहसील स्तर पर राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा ऑनलाइन आरएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जाए, ताकि लोगों को पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।

    उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में हिमसेवा पोर्टल के माध्यम से राजस्व मामलों के ऑनलाइन निस्तारण का औसत समय तीन दिन है। उन्होंने इस अवधि को और कम करने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने तथा आम लोगों को ऑनलाइन सेवाओं की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने को कहा।

    तकसीम, निशानदेही और इंतकाल के मामलों को प्राथमिकता

    उपायुक्त ने तकसीम, निशानदेही और इंतकाल से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को दुरुस्त करने से संबंधित लंबित मामलों का भी शीघ्र समाधान करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर दो वर्ष से अधिक पुराना राजस्व मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी एसडीएम को आरएमएस पोर्टल की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

    खानगी तकसीम के मामलों के निपटारे को विशेष प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिस कानूनगो सर्किल में सबसे अधिक खानगी तकसीम के मामलों का निस्तारण होगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य भूमि संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान कर लोगों को अनावश्यक देरी और परेशानी से राहत दिलाना है।

    विशेष राहत पैकेज और स्वामित्व योजना की समीक्षा

    बैठक में उपायुक्त ने विशेष राहत पैकेज के तहत पूर्ण और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त आवासों के लिए पात्र प्रभावित परिवारों को आवंटित की जाने वाली धनराशि तथा संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र परिवारों तक राहत राशि पहुंचाने और संबंधित औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में ड्रोन सर्वेक्षण, डिजिटल मानचित्रण, संपत्तियों के सत्यापन और पात्र परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड जारी करने की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अलावा जमाबंदी डिजिटाइजेशन, जीरो एंट्री इंतकाल और जमाबंदी तैयार करने के कार्यों की स्थिति जानी। उपायुक्त ने राजस्व मामलों में जारी रिकवरी नोटिस, सरकारी भूमि की लीज, अतिक्रमण से जुड़े प्रकरणों और राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित मामलों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने और लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह तथा समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, जिला के सभी उपमंडलों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #DigitalServices #himachalpradesh #Kullunews #LandRecords #RevenueDepartment #RMSPortal
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur News : हर बेटी को मिले समान अवसर, नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी : राज्यपाल
    Next Article Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu News : 12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 5, 2026

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    October 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 3 2
    Users Today : 2
    Total Users : 128232
    Total views : 250437
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.