Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में लुकेश, इशिता, प्रांजल और साक्षी बने टॉपर, नोगली कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Kinnaur : रारंग गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, शिक्षक की गई जान

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 18, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिले के मूरंग थाना के तहत रारंग गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण लाल नेगी (51) के रूप में हुई है, जो राजकीय प्राथमिक पाठशाला अकपा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में शिक्षक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 9:30 बजे जब वह और उनके पति खेत से पानी लगाकर लौट रहे थे, तभी दावा ज्ञालछन, सेम कली, बेटे सुमन सिंह, प्रवीण, बेटी पूनम और बहू ने उन पर लोहे की रॉड, डंडों, दराट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कृष्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भाई कुमानंद और डंडुप ज्ञाछो को भी चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीण शिव सिंह ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घायल अवस्था में सभी को पहले रिकांगपिओ अस्पताल और फिर कृष्ण लाल को शिमला IGMC रेफर किया गया, जहां उन्होंने बुधवार को दोपहर तीन बजे दम तोड़ दिया।

    वहीं, दूसरे पक्ष से दावा ज्ञालछन ने भी मूरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह 10:30 बजे के करीब जब वे खेत में काम कर रहे थे, तब कृष्ण लाल और उनके भाइयों ने रास्ता रोककर हमला किया। दावा के अनुसार कृष्ण लाल ने उनके बेटे पर पत्थर से हमला किया, जिससे उन्हें और उनके बेटे को चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना को लेकर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है और जांच जारी है।

     

    #Himachal News #Himachal Pradesh Crime News #IGMC Shimla Referral #Kinnaur Land Dispute #Teacher Death in Land Dispute #Teacher Murder Case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस ने पकड़ी 218 बोतल अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    April 30, 2026

    Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

    April 28, 2026

    Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब

    April 28, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा

    April 26, 2026

    शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    April 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 2 7 4
    Users Today : 179
    Total Users : 107274
    Total views : 214818
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.