Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

    रामपुर बुशहर के जीबी पंत महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डॉ. महेंद्र बदरेल ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। क्विज में टीम यू प्रथम रही।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    पीजी कॉलेज रामपुर में डॉ. महेंद्र बदरेल को सम्मानित करते प्राचार्य डाॅ. पंकज बासोतिया

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से विशेष व्याख्यान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी डॉ. महेंद्र बदरेल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को 21वीं सदी में मीडिया की बदलती भूमिका, पत्रकारिता के नए आयामों और पत्रकारों की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    डॉ. महेंद्र बदरेल ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया केवल समाचारों के प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनमत निर्माण, सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के विस्तार से सूचनाओं का प्रसार पहले की अपेक्षा अधिक तेज और व्यापक हुआ है। हालांकि, इसके साथ फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं और अपुष्ट समाचारों जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं।

    उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता है। किसी भी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करना, विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी जुटाना और निष्पक्षता बनाए रखना एक जिम्मेदार पत्रकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में जनहित, सत्य और नैतिक मूल्यों को हमेशा सर्वोच्च स्थान मिलना चाहिए।

    कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। उन्होंने मीडिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए विद्यार्थियों से पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों और आधुनिक संचार तकनीकों को समझने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पत्रकारिता, जनसंचार, भारतीय प्रेस का इतिहास, प्रेस की स्वतंत्रता, मीडिया के विभिन्न स्वरूपों और समसामयिक मीडिया परिदृश्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में टीम ‘यू’ ने 60 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। टीम की कप्तान तन्वी और मधु ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    गौरतलब है कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1966 में भारतीय प्रेस परिषद ने औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू किया था। यह दिवस प्रेस की स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता, मीडिया की जवाबदेही और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

    कार्यक्रम के संयोजक एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष तथा सहायक आचार्य सुधीर कमटेस नेगी ने मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि, महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव और मीडिया जगत के विशेषज्ञों से संवाद के अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि वे पत्रकारिता के पेशेवर मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

    #ARBtimes #DrMahendraBadrel #GBPantCollege #HimachalNews #Journalism #NationalPressDay #PressDay2026 #RampurBushahr
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह
    Next Article Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: सांगला में सेब बागवानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित, रोग प्रबंधन पर दी गई अहम जानकारी

    July 22, 2025

    Rampur Bushahr: प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ने बजट की सराहना की

    March 18, 2025

    Rampur Bushahr: अदिति ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्राप्त किया पहला स्थान 

    August 19, 2025

    दैनिक राशिफल 14 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    February 14, 2026

    शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    April 25, 2026

    आज का राशिफल 06 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 6, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 1 5 8
    Users Today : 66
    Total Users : 129158
    Total views : 252136
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.