Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बीडीओ, एक्सईएन और एसडीएम के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की। डोडरा क्वार की लंबित योजनाओं की धनराशि वापस नहीं होगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    शिमला में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अभियंताओं तथा उपमंडलाधिकारी डोडरा क्वार के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के प्लानिंग हेड की जिला शिमला में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि इनका लाभ आम जनता तक पहुंच सके।

    लंबित योजनाओं की समीक्षा कर धनराशि के सदुपयोग के निर्देश

    उपायुक्त ने कहा कि जिन विकास कार्यों को अभी तक आरंभ नहीं किया गया है अथवा जो योजनाएं लंबे समय से किसी कारणवश अधूरी पड़ी हैं, उनकी समीक्षा कर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन कार्यों को आगे जारी रखना संभव नहीं है, उनसे संबंधित धनराशि नियमानुसार वापस करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए, ताकि इस राशि का उपयोग अन्य आवश्यक विकासात्मक कार्यों में किया जा सके। इसके अतिरिक्त, जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द साझा करें ताकि जिला की विकास कार्यों के पूर्ण होने की प्रगति में सुधार दर्ज किया जा सके।

    ई-साक्षी पोर्टल पर नियमित अपडेट करें अधिकारी

    उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकासात्मक कार्यों की वास्तविक स्थिति ई-साक्षी पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर कार्यों की प्रगति, पूर्णता तथा अन्य आवश्यक जानकारियां समय पर दर्ज करना अनिवार्य है, ताकि जिला में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का सही आकलन किया जा सके।
    उन्होंने एमपीलैड्स (MPLADS) के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक अनुशंसित कार्य की व्यवहार्यता रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाए। कार्य स्वीकृत होने के उपरांत संबंधित विक्रेताओं को भुगतान की प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। भुगतान के बाद कार्य की स्थिति ई-साक्षी पोर्टल पर अपडेट करने, पूर्ण कार्यों का भौतिक निरीक्षण एवं जियो-टैगिंग करने तथा आवश्यक उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) अपलोड कर पोर्टल पर कार्य बंद करने की प्रक्रिया भी समयबद्ध रूप से पूरी की जाए।

    पंचायत सचिवों और सहायकों के साथ समन्वय से करें कार्य

    उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकासात्मक योजनाओं का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब स्वीकृत कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करें और स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

    पिछले दो वर्षों के उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी मांगी

    उपायुक्त ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे पिछले दो वर्षों के दौरान किए गए ऐसे उत्कृष्ट विकासात्मक कार्यों की जानकारी दो दिनों के भीतर उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाएं, जिनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आया है और स्थानीय लोगों के जीवन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

    उपमण्डल डोडरा क्वार के विकास को मिलेगी विशेष प्राथमिकता

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने उपमण्डल डोडरा क्वार क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि इस क्षेत्र को लंबित योजनाओं की धनराशि वापस करने संबंधी सूची से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि डोडरा क्वार जिला का भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील एवं दुर्गम क्षेत्र है, जहां कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, सीमित संपर्क सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के कारण योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है।
    उन्होंने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों को विकास में बाधा नहीं बनने दिया जाना चाहिए। क्षेत्र की भौगोलिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यहां स्वीकृत विकासात्मक कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को पर्याप्त समय एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करना जरूरी है।

    वीबी-जीरामजी और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदर्शन सुधारने के निर्देश

    उपायुक्त ने वीबी-जीरामजी (VBGRAMG) तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत जिला के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं के दायरे में लाया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी के तहत लोगों को रोज़गार मुहैया करवाना सुनिश्चित करें ताकि लाभ लोगों को लाभ मिले।

    मुख्यमंत्री की संस्तुतियों पर प्राथमिकता से करें कार्रवाई

    बैठक में मुख्यमंत्री की संस्तुतियों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, अनुमान एवं अन्य औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी करें।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा व जिला योजना अधिकारी डॉ. निवेदिता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    #AnupamKashyap #ARBtimes #DCShimla #DevelopmentWorks #DodraKwar #ESakshiPortal #HimachalNews #himachalpradesh #MPLADS #PendingDevelopmentWorks #PMAY #ShimlaDevelopment #ShimlaNews #VBGRAMG
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी नियंत्रण के 95:95:99 लक्ष्य 1 दिसंबर तक पूरे करने के निर्देश
    Next Article Education: अभाविप रामपुर इकाई ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026

    Shimla: खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : विक्रमादित्य सिंह

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Shimla: शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना मामले से न हटाए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं – उपायुक्त

    November 6, 2026

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    Shimla News : दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन, 1,444 श्रमिक परिवारों को मिलेगी 6.10 करोड़ की सहायता

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय

    July 19, 2026

    Mandi: सुन्नी बांध परियोजना: पात्रों को पारदर्शिता से लाभ सुनिश्चित करें – उपायुक्त अपूर्व देवगन

    July 24, 2025

    Shimla: प्रदेश मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिला जॉइंट टीचर्स फेडरेशन ऑफ हिमाचल का प्रतिनिधिमंडल

    February 4, 2026

    Shimla: IGMC शिमला में रैगिंग मामले दो सीनियर MBBS प्रशिक्षु डॉक्टर निलंबित

    December 14, 2025

    Shimla: नारकंडा में 3 दिवसीय स्की-स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ, आर.एस. बाली ने की 50 लाख की पोर्टेबल लिफ्ट की घोषणा

    February 11, 2026

    Shimla : विवादित बयान पर देशवासियों से माफी मांगे टिकैत : संजीव देष्टा

    April 29, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 3 7 3
    Users Today : 53
    Total Users : 129373
    Total views : 252478
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.