Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra: कांगड़ा में 18.29 करोड़ से एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन, 400 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के चैतड़ू में 18.29 करोड़ रुपये के एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र से 400 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    कांगड़ा के चैतड़ू में 18.29 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपीआई केंद्र का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले में गग्गल हवाई अड्डे के समीप चैतड़ू में 18.29 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के माध्यम से 15 से 20 उभरते उद्यमियों को सहयोग मिलने की उम्मीद है, जबकि अगले पांच वर्षों में 350 से 400 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।

    इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में आईटी इकोसिस्टम को मजबूत करना, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना और स्टार्टअप व उभरते उद्यमियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना है। केंद्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ प्लग-एंड-प्ले इन्क्यूबेशन स्पेस, रॉ इन्क्यूबेशन स्पेस, प्रबंधकों के केबिन, 40 सीटों वाला ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस एवं मीटिंग रूम, नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (एनओसी), रिसेप्शन एरिया और अतिथि कक्ष सहित अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    केंद्र में 106 प्लग-एंड-प्ले सीटें, प्रबंधकों के लिए चार केबिन और 5,031 वर्ग फुट रॉ इन्क्यूबेशन स्पेस उपलब्ध करवाया गया है। इससे आईटी क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं, स्टार्टअप और उद्यमियों को प्रदेश में ही आधुनिक कार्यस्थल और व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को सूचना प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में उभरते गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आईटी कंपनियों को आकर्षित करने, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने और नवाचार एवं उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही है।

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा में एसटीपीआई केंद्र स्थापित होने से स्थानीय उद्यमियों और आईटी पेशेवरों को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ प्रदेश में ही नए अवसर मिलेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उभरते क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर तथा कुशल एवं प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए कार्य कर रही है। ऐसी पहल से रोजगार की तलाश में युवाओं का प्रदेश से पलायन रोकने में मदद मिलेगी और वे हिमाचल में रहकर ही बेहतर करियर बना सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसटीपीआई केंद्र भविष्य में क्षेत्र में आईटी गतिविधियों, नवाचार और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

    इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं सुशासन) गोकुल बुटेल, हिमाचल प्रदेश राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, सचिव (स्वास्थ्य) आशीष सिंहमार, निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस अभिषेक वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime News: शिमला पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चरस और चिट्टा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Next Article Kullu: शाढ़ाबाई में 23 नवंबर को होगा एयर रेड मॉक अभ्यास, प्रशासन ने की घबराने से बचने की अपील
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Dharamshala: चिट्टा तस्करी में संलिप्त 51 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, 246 पंचायतों की होगी मैपिंग

    November 19, 2026

    Mandi News : खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में होंगे आठ खेलों के मुकाबले

    November 10, 2026

    Himachal : त्योहारों पर मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, रसगुल्ले-चमचम में मिले मरे हुए रंगड़ और कलाकंद में फंगस

    November 1, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    कांगड़ा में ऑनलाइन सट्‌टेबाजी का भंडाफोड़: बीरता में पुलिस की दबिश, 6 गिरफ्तार और गैजेट्स जब्त

    October 23, 2026

    Kangra News : थुरल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    October 22, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr : प्रोजेक्ट के पाइप में लीकेज, खतरे की जद में 75 परिवार

    February 11, 2025

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज़, युवा खिलाड़ियों ने पहले दिन दिखाया दमखम

    November 8, 2025

    Shimla: 8–9 नवंबर को एमएलए क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक सड़क बंद, ट्रैफिक प्लान जारी

    November 7, 2025

    Shimla : बिजली बोर्ड में 2000 नई भर्तियां, टीमेट और लाइनमैन की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी : मुख्यमंत्री

    April 22, 2025

    महिला ने किया सुसाइड, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

    January 28, 2025

    Kullu: उपायुक्त कुल्लू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावितों को दी हरसंभव सहायता का आश्वासन

    August 27, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 5 2 4
    Users Today : 43
    Total Users : 129524
    Total views : 252744
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.