Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur News: एक माह से बंद ब्यूनथल बस सेवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी पर मौन क्यों है कांग्रेस सरकार? – राममूर्ति चौहान

    रामपुर से ब्यूनथल बस सेवा एक माह से बंद होने पर भाजपा महामंत्री राममूर्ति चौहान ने सरकार को घेरा। स्कूली बच्चों व ग्रामीणों की परेशानी, भालू का खतरा और बस बहाली की मांग।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    राममूर्ति चौहान, महामंत्री भाजपा मंडल रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल के ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत कलेडा-मझेवटी के अंतर्गत रामपुर से ब्यूनथल गांव के लिए चलने वाली बस सेवा एक माह से अधिक समय से बंद होने पर भाजपा रामपुर मंडल के महामंत्री राममूर्ति चौहान ने प्रदेश सरकार और स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बस सेवा बंद होने से स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पेश आ रही परेशानियों को लेकर चिंता जताई।

    उन्होंने कहा कि बस सेवा बंद होने से ब्यूनथल, घाट, कलेडा, एरली, फौला और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मझेवटी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पहुंचने में दिक्कत हो रही है। वहीं, रामपुर कॉलेज में पढ़ने वाले कई विद्यार्थी भी इसी बस पर निर्भर हैं। बस बंद होने से उनकी पढ़ाई और आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा ग्रामीणों को भी रामपुर आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दिनदहाड़े भालू देखे जाने की घटना सामने आने के बाद बच्चों का जंगल के रास्तों से पैदल स्कूल जाना उनकी सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। हाल ही में मझेवटी में आयोजित कांग्रेस की जोन बैठक में भी ग्रामीणों ने बस सेवा बंद होने का मुद्दा उठाया, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

    राममूर्ति चौहान ने आरोप लगाया कि स्थानीय कांग्रेस नेता पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और तत्कालीन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के कार्यकाल में जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे।

    उन्होंने प्रदेश सरकार, परिवहन विभाग और प्रशासन से बस सेवा जल्द बहाल करने तथा वन विभाग से भालू की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि बस सेवा शीघ्र बहाल नहीं हुई तो भाजपा ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ आंदोलन तथा धरना-प्रदर्शन करेगी।

    #ARBtimes #ARBtimesNews #BJP #HimachalNews #RampurBushahr #कलेडामझेवटी #ग्रामीणोंकीपरेशानी #बससेवाबंद #ब्यूनथलबससेवा #भाजपारामपुर #भालूका खतरा #रामपुरबुशहर #राममूर्तिचौहान #स्कूलीबच्चोंकीसमस्या #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSirmaur News : फर्जी कृषि प्रमाणपत्र के सहारे हिमाचल में खरीदी जमीन, मोहाली निवासी पर एफआईआर
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर की काशापाट व मुनिश पंचायतों में 32.50 लाख से बनेगें 10 महिला मंडल भवन

    November 24, 2026

    Forest News: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित भारती ने दी बधाई

    November 23, 2026

    Rampur News: रामपुर बाजार में तारों के जंजाल को व्यवस्थित करने की पहल, संबंधित विभागों के साथ बनाई कार्ययोजना

    November 21, 2026

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में गोपाल सिंह बने प्रधान, कालीचरण महासचिव निर्वाचित

    October 12, 2026

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Kullu : मनाली के मनालसु नाले में गिरी कार; दो युवकों की मौत, महिला समेत तीन घायल

    August 1, 2026

    Kinnaur: सिर्फ प्रिंसिपल अप्रूवल से नहीं बनती सड़क: डॉ. सूर्या बोरस का भाजपा पर बड़ा हमला

    September 13, 2025

    Shimla : किसान-बागवानों ने सचिवालय घेरा, न्यूजीलैंड के सेब पर आयात शुल्क घटाने समेत कई मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन

    January 19, 2026

    प्रदेश राजस्व व बागवानी मंत्री के जन्मदिन में रामपुर रक्तदान शिविर

    February 2, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 2 3
    Users Today : 49
    Total Users : 129823
    Total views : 253200
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.