Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: राजस्व मंत्री ने किया छितकुल के नित्थल थाच का दौरा, सेना व ग्रामीणों से की चर्चा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 20, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सीमावर्ती पंचायत छितकुल के दुर्गम क्षेत्र नित्थल थाच का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना व स्थानीय ग्रामवासियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छितकुल पंचायत वासियों की प्रमुख मांग है कि भेड़ पालकों व चरवाहों को नित्थल थाच तक अपनी भेड़-बकरियों को ले जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस विषय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व सेना के अधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल इस वर्ष स्थानीय भेड़ पालक निर्धारित सीमा तक अपनी भेड़-बकरियों को ले जा सकते हैं।

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दुर्गम क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने, शिक्षा के स्तर को सुधारने और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान चरणबद्ध रूप से किया जाएगा।

    इस अवसर पर छितकुल पंचायत प्रधान सुभाष चंद्र नेगी ने राजस्व मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और पंचायत की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं।

    इसके बाद मंत्री ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, छितकुल में टाउन प्लानिंग विभाग व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर छितकुल पंचायत के नगरीकरण और मास्टर प्लान पर चर्चा की। छितकुल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना पर गहन विचार हुआ।

    सहायक नगर योजना अधिकारी प्रियंका नेगी ने स्थानीय जनता को टाउन प्लानिंग से जुड़ी जानकारियां दीं और योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें जागरूक किया।

    इसके अलावा मंत्री ने लो-वोल्टेज की समस्या, महिला मंडल भवन में सुविधाओं की कमी व अन्य स्थानीय मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

    #BorderIssues #HimachalNews #HPGovt #JagatSinghNegi #TourismDevelopment #किन्नौरविकास #छितकुलदौरा #छितकुलनगरीकरण #जनजातीयविकास #भेड़पालनसमस्या #राजस्वमंत्री #हिमाचलपर्यटन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 7 6
    Users Today : 107
    Total Users : 100876
    Total views : 204353
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.