Nirmand: भाजपा मंडल निरमंड की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, CM दौरे को बताया ‘पिकनिक यात्रा’

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

निरमंड(कुल्लू)। भाजपा मंडल निरमंड में एकदिवसीय संगठनात्मक परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने की। बैठक में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद उपस्थित रहे जबकि मुख्य प्रवक्ता के रूप में संसदीय संगठन मंत्री सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति जागरूक करते हुए बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक दायित्वों को निष्ठा से निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर ठाकुर ने भी अपने जोशीले भाषण से संगठन के इतिहास व समर्पण की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

विशेष अतिथि अमित सूद ने अपने चुटकुले वाले अंदाज़ में मुख्यमंत्री के क्षेत्रीय दौरे को सरकार की गारंटियों जैसा “झूठा” करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सत्ता में आने के लिए लोगों से झूठे वादे किए गए, उसी तरह के भ्रमित करने वाले दौरे अब किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को ‘पिकनिक यात्रा’ बताते हुए संगठनात्मक मजबूती की आवश्यकता पर बल दिया।

आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकिन्द्र कुमार ने समापन भाषण में सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के लिए नई प्रेरणा दी।

बैठक में भाजपा महामंत्री जीवन चौहान, विदेश निगम व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी, पंचायत समिति अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष एल.आर. ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलसुख ठाकुर, मंडलाध्यक्ष दलाश विक्की वर्मा, मंडलाध्यक्ष वेद ठाकुर, महामंत्री सुरेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, पूर्व महामंत्री योगेश वर्मा, लीला चन्द, बृज लाल ठाकुर, जगदीश नेगी, बिन्द राम वर्मा, चूड़ा राम, गुरदास जोशी, इन्द्र पाल, राजेश कायथ, अशोक ठाकुर, कबीर ठाकुर, मोनू, अतुल ठाकुर, सत्यप्रकाश, धर्मपाल, ओम प्रकाश, कमला वर्मा, निशा, चंद्रकांता नेगी, गोपाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *