Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: बैटर बैंकिंग के लिए सभी बैंक करें समर्पित प्रयास: उपायुक्त अनुपम कश्यप

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 30, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    शिमला। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं व लक्ष्यों की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे आम जनता को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए गंभीरता से कार्य करें।

    उपायुक्त ने कहा कि बैंकिंग लक्ष्यों का निर्धारण व्यावहारिक हो, ताकि वास्तविक उपलब्धि और निर्धारित लक्ष्य में अधिक अंतर न रहे। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनसाधारण तक पहुंचाने पर बल दिया।

    वार्षिक ऋण योजना में 73.40% लक्ष्य हासिल
    बैठक में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8208.93 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध मार्च 2025 की तिमाही तक 6025.63 करोड़ रुपए की उपलब्धि दर्ज की गई है। इसमें कृषि क्षेत्र में 61.97%, एमएसएमई क्षेत्र में 92.58% और अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में 85.10% लक्ष्य हासिल किया गया।

    जनधन और बीमा योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति
    मार्च 2025 तक जिले में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 1,99,963 खाते खोले गए। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 3.48 लाख, जीवन ज्योति बीमा योजना में 1.49 लाख और अटल पेंशन योजना में 73,755 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।

    महिलाओं को मिला स्वरोजगार में सहयोग
    652 स्वयं सहायता समूहों को 13.12 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में सुधार हुआ। प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 189 मामलों में 17.45 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत की गई।

    केसीसी में किसानों को समय पर अदायगी के लिए करें प्रेरित
    किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत जिले में कुल 93,745 खातों में 3304.12 करोड़ रुपये की बकाया राशि है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि किसान डिफॉल्टर न बनें, इसके लिए उन्हें समय पर भुगतान के लिए प्रेरित किया जाए।

    736 वित्तीय साक्षरता शिविर और 1078 प्रशिक्षणार्थी
    इस तिमाही में 736 वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। इसके अलावा, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से मधुमक्खी पालन, ब्यूटी पार्लर, जूट उत्पाद, पापड़-अचार, सिलाई आदि में 1078 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

    इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक कुलवंत राय, आरबीआई के एजीएम आशीष शर्मा, नाबार्ड के डीडीएम विवेक अबरोल, जिला उद्योग केंद्र के जीएम संजय कंवर, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. नीरज मोहन, कृषि उपनिदेशक अजब कुमार नेगी सहित विभिन्न बैंक अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    #MSMEविकास #उपायुक्तबैठक #केसीसी #जनधनयोजना #बीमा_योजनाएं #बैंकिंगसेवाएं #महिला_सशक्तिकरण #वित्तीय_साक्षरता #शिमला #शिमलाखबरें
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर डिटेक्शन टीम की बड़ी कामयाबी: चिट्टा तस्करी मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन व नगदी बरामद
    Next Article BJP State President Election : राजीव बिंदल ही होंगे हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, तीसरी बार संभालेंगे कमान
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 7 0
    Users Today : 169
    Total Users : 123170
    Total views : 242389
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.