Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: राज्यपाल ने आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री रवाना की, मदद का किया आह्वान

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 6, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन से मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से मंडी जिला प्रशासन को भेजी जा रही है, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

    इन ट्रकों में कुल 540 कंबल, 500 तिरपाल शीट, 20 बक्से कपड़े, रसोई सेट, बाल्टियां और अन्य आवश्यक घरेलू सामान शामिल हैं।

    राज्यपाल ने थुनाग व आसपास के क्षेत्रों में हुई क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भूस्खलन, सड़कों की टूट-फूट और अचानक आई बाढ़ के कारण क्षेत्र का संपर्क बाधित हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन, सशस्त्र बलों, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की राहत-बचाव कार्यों में तत्परता की सराहना की।

    उन्होंने स्थानीय लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और राहत कार्यों में बाधा न डालने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय लोगों की भौगोलिक जानकारी से राहत पहुंचाने में काफी मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि वह उचित समय पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और पीड़ितों से मिलकर हालात का जायजा लेंगे।

    राज्यपाल शुक्ल ने भरोसा दिलाया कि रेडक्रॉस के माध्यम से राहत प्रयास लगातार जारी रहेंगे, और आवश्यकता पड़ने पर अन्य माध्यमों से भी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

    उन्होंने बारिश के मौसम में सतर्कता बरतने और पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जाहिर करते हुए नागरिकों के बीच पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास की रणनीति अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

    इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित रहे।

    #HimachalFloodRelief #SDRF_NDRF #पर्यावरण_जागरूकता #प्राकृतिकआपदा #मंडीबाढ़ #राज्यपालशिवप्रतापशुक्ल #राहतसामग्री #रेडक्रॉस #हिमाचलआपदा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr : वन अधिकार अधिनियम बना ननखड़ी के 47 ढारेवासियों की उम्मीद, दावा प्रस्तुत करने का लिया फैसला
    Next Article Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप: सिर्फ गर्भवती महिलाओं को मिल रही राहत, बाकी मरीज बेहाल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय रामपुर बुशहर में आयोजित हुआ ‘पुस्तक पर चर्चा’ कार्यक्रम

    August 22, 2025

    Himachal Cabinet Meeting : दो टर्म से आरक्षित पंचायतें होंगी ओपन, हेली टैक्सी उड़ानें बढ़ीं

    March 7, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026

    Shimla: शिमला में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डाइवर्जन, पाइप लाइन कार्य के चलते जारी हुए आदेश

    November 26, 2025

    Rampur Bushahr: महाशिवरात्रि के पर्व पर शरण ढांक शिव गुफा में दर्शनों के लिए पहुंची भीड़

    February 26, 2025

    Choupal: स्वच्छता की ओर कदम: पौड़िया में शुरू हुआ प्रदेश का दूसरा प्लास्टिक वेस्ट पार्क

    April 27, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 4
    Users Today : 8
    Total Users : 128964
    Total views : 251868
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.