Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    • Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े
    • दैनिक राशिफल 30 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा
    • Rampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
    • Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: राजस्व मंत्री ने की किन्नौर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्माण के निर्देश

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 7, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए विभागीय जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने निर्माण कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए ताकि अधोसंरचना विकास को गति मिले।

    कैबिनेट मंत्री ने निगुलसरी वैकल्पिक सड़क मार्ग की प्रगति की समीक्षा की और इसे समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अवैध खनन, डंपिंग और स्टोन क्रशरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए वन विभाग को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

    मॉनसून के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों को भी प्राथमिकता देने को कहा गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध हो सके। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण को कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने और पार्किंग निषेध क्षेत्रों में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

    स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मंत्री ने निर्देश दिए कि दुर्गम क्षेत्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए और रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। उन्होंने रिकांगपिओ बाजार में आवारा कुत्तों की समस्या पर भी ध्यान देने की बात कही।

    बैठक का संचालन कार्यकारी सहायक आयुक्त अभिषेक बरवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री के समक्ष जिले में चल रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

    #आपदा_प्रबंधन #किन्नौर_समीक्षा_बैठक #जनजातीय_विकास #राजस्व_मंत्री_जगत_सिंह_नेगी #विकास_की_रफ्तार #साफ_किन्नौर #स्वास्थ्य_सुविधा #हिमाचल_समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 7 2 7
    Users Today : 21
    Total Users : 101727
    Total views : 205890
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.