Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, November 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Mandi: भाजपा का सेवा संकल्प: 1000 बर्तन किट, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 7, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र की स्यांज पंचायत के पंगलिपुर, सैंज और सिराज विधानसभा क्षेत्र के बाख्ली कुकलाह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों से यह मांग सामने आई है कि जहां राशन पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है, वहीं खाना पकाने के लिए बर्तनों की भारी कमी है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों की वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया है कि आगामी 48 घंटों के भीतर 1000 बर्तन किट प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएंगी।

    डॉ. बिंदल ने बताया कि निर्णय होते ही सबसे पहले घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र ने पहल करते हुए 100 से अधिक बर्तन किट से भरी गाड़ी सिराज क्षेत्र के लिए रवाना कर दी। इन बर्तन किटों को ‘मिनी किचन’ के रूप में तैयार किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता पोलिंग बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर इन किटों के निर्माण और वितरण में जुटे हैं।

    क्या है ‘बर्तन किट’:
    डॉ. बिंदल ने बताया कि बर्तन किट में एक कुकर, एक कड़ाही, छह थालियां, गिलास, कटोरियां, चम्मच, चकला-बेलन, बाल्टी और मग सहित अन्य आवश्यक रसोई सामग्री शामिल है। यह किट आपदा में प्रभावित परिवारों के लिए छोटी सी राहत और भाजपा की सेवा भावना का प्रतीक है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि धरातल पर नुकसान इतना अधिक है कि उसकी भरपाई संभव नहीं है।

    सरकार अब तक नहीं दे सकी जमीन:
    डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2023 और 2024 की आपदाओं में जिन 500 से अधिक लोगों ने अपने घर, जमीन और बागवानी को पूरी तरह खो दिया, उन्हें अब तक पुनर्वास के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। यह वर्तमान सरकार की विफलता है और इससे लोगों में गहरा आक्रोश है।

    राहत कार्यों में हो रही देरी:
    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राहत कार्यों में देरी कर रही है, जिससे नुकसान और बढ़ता जा रहा है। जेसीबी और पोकलेन जैसी भारी मशीनें प्रभावित क्षेत्रों में नदारद हैं, जिससे मलबा नहीं हट पा रहा और घरों में पानी एवं पेड़ों का जमाव बना हुआ है। डॉ. बिंदल ने सरकार से राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की।

    # आपदा_राहत #प्रभावित_परिवारों_की_मदद #बर्तन_किट_वितरण #भाजपा_सेवा_प्रयास #मंडी_आपदा #राजनीतिक_जवाबदेही
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: आपदा राहत में पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने दिए 50 हजार रुपये, करसोग में राहत कोष शुरू
    Next Article Mandi: टिपरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की 79 लोगों की जांच, दवाइयां वितरित कर किया जागरूक
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    October 6, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 0 8
    Users Today : 10
    Total Users : 128208
    Total views : 250383
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.