एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रामपुर इकाई की ओर से विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर बुधवार को रामपुर महाविद्यालय में संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद रामपुर के जिला मंत्री विष्णु शर्मा और विशिष्ट अतिथि विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाषण प्रतियोगिता का विषय रहा: स्वामी विवेकानंद की जीवनी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जिसमें सहिल ने प्रथम स्थान और महक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य वक्ता पवन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और विद्यार्थी परिषद की 77 वर्षों की ध्येय यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे राष्ट्र सेवा और सामाजिक जागरूकता के लिए ABVP के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि विष्णु शर्मा ने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने और परिषद के साथ जुड़कर सेवा कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।
