Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kangra : पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का वीर सपूत देश के लिए कुर्बान, राजौरी में तैनात थे कांगड़ा के पवन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 10, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पवन कुमार (File Photo)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कांगड़ा। भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से कश्मीर के पूंछ और राजौरी सेक्टर में लगातार गोलाबारी की जा रही है। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर गांव के रहने वाले सूबेदार मेजर पवन कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए। पवन कुमार राजौरी में तैनात थे और सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पवन कुमार की शहादत की सूचना जब उनके पैतृक गांव शाहपुर पहुंची, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी और पूर्व सैनिक भारी संख्या में श्रद्धांजलि देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

    सूबेदार मेजर पवन कुमार कई वर्षों से सीमावर्ती इलाकों में तैनात थे और आतंकियों की कई साजिशों को नाकाम कर चुके थे। उन्हें सेना में अनुशासन, निडरता और समर्पण के लिए जाना जाता था। वे न केवल अपने यूनिट के लिए बल्कि देश के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत थे। उनकी शहादत ने सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे शाहपुर, कांगड़ा और हिमाचल को गमगीन कर दिया है। देश ने एक ऐसा सिपाही खो दिया है जिसने अंतिम सांस तक मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए।

    चिंतपूर्णी मंदिर के निकट मिला रॉकेट का निष्क्रिय अवशेष, जांच में जुटी एजेंसियां

    ऊना जिले में चिंतपूर्णी के बेहड़ भटेड़ गांव में बीती रात लगभग 1:30 बजे एक रॉकेट का निष्क्रिय हिस्सा आ गिरा। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाके के कारण पास के जंगल में आग लग गई, हालांकि, बारिश के चलते आग बुझ गई। स्थानीय निवासियों ने सुबह रॉकेट के टुकड़े को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस और विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और ब्लैकआउट संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। यह घटना पंजाब सीमा से सटे इलाके में हुई है, जो चिंतपूर्णी मंदिर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है। ऊना प्रशासन पहले से ही पाकिस्तान के संभावित खतरे को लेकर सतर्क था, जिसके चलते रात में ब्लैकआउट किया गया था। ऊना के एसपी राकेश सिंह ने बताया कि बरामद हुआ उपकरण रॉकेट है या मिसाइल, यह स्पष्ट रूप से सेना द्वारा ही बताया जा सकता है। प्रारंभिक जांच में यह निष्क्रिय पाया गया है, लेकिन विशेषज्ञ टीम इसकी गहन पड़ताल कर रही है।

    ये भी पढ़े : Punjab : लगातार चौथे दिन पाकिस्तान का हमला: पंजाब के कई जिलों में मिसाइल और ड्रोन अटैक, एयरबेस को नुकसान

    #कांगड़ा_का_गौरव #देश_के_वीर #भारतीय_सेना #राजौरी_सेक्टर #शहीद_पवन_कुमार #हिमाचल_समाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticlePunjab : लगातार चौथे दिन पाकिस्तान का हमला: पंजाब के कई जिलों में मिसाइल और ड्रोन अटैक, एयरबेस को नुकसान
    Next Article Shimla: युद्धकाल में रक्त की कमी ना हो—एनएसयूआई पूरे प्रदेश में लगाएगा रक्तदान शिविर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 7 0
    Users Today : 169
    Total Users : 123170
    Total views : 242389
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.