Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता और ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार भाजपा शासित क्षेत्रों के साथ भेदभाव, योजनाएं रोकने और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। सत्ती ने कहा कि सराज क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुरू की गई बागवानी और वानिकी कॉलेज की परियोजना को कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही ठप कर दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के लिए जमीन चयन, फॉरेस्ट क्लीयरेंस और पहली किश्त जारी हो चुकी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू(शिमला)। शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में आज सुबह बडियारा पुल के पास एक कार (HP 52E 4006) अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पब्बर नदी में जा गिरी। कार में सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कार रोहड़ू से बड़ियारा की ओर जा रही थी कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे नदी में जा गिरा। कार में हितेंद्र पुत्र मिचर सैन, गांव डिस्वानी, और संजीव कुमार पुत्र स्व. प्यारे लाल, गांव घरशाल, देवीधार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला | कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन, शिमला में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी वीरता को नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत अधिकारी जिन स्कूलों को गोद ले चुके हैं, वहां कारगिल युद्ध में भाग ले चुके पूर्व सैनिक छात्रों से संवाद कर युद्ध अनुभव साझा करेंगे। इससे छात्र जीवन में देशभक्ति और आत्मबल का विकास होगा। साथ ही एनकॉर्ड बैठकों में भी पूर्व सैनिकों को शामिल किया जाएगा ताकि…

Read More

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हरियाणा के सिरसा जिले के ओढ़ां क्षेत्र से माता ज्वालामुखी मंदिर में लंगर लगाने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक चिंतपूर्णी-ज्वालामुखी रोड पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 📍 हादसा खून मोड़ पर हुआ यह हादसा कांगड़ा जिले में ढलियारा के पास “खून मोड़” नामक स्थान पर हुआ। ट्रक में कुल 25 श्रद्धालु सवार थे, जो माता ज्वालामुखी मंदिर में लंगर लगाने जा रहे थे। ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और ड्राइवर ने…

Read More

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के पुराने बस स्टैंड स्थित मुख्यालय के बाहर एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान मानसिंह ठाकुर की अगुवाई में हुई गेट मीटिंग में निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की गई। मानसिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अगर निगम प्रबंधन एक सप्ताह के भीतर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से वार्ता नहीं करवाता, तो 1 अगस्त से सभी कर्मचारी सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी देंगे। न तो चक्का जाम किया जाएगा और न ही बसें खड़ी की जाएंगी, लेकिन इससे जनता को जो परेशानी होगी,…

Read More