एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर में पी.सी एंड पी.एन.डी.टी. एक्ट, 1994 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला समुचित प्राधिकरण की बैठक आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने व लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से इस कानून को बनाया गया था। इसके लागू होने के पश्चात देश में लिंगानुपात में सकारात्मक सुधार देखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में वर्तमान लिंगानुपात…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से अलग-अलग भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने और आपदा राहत के लिए सहायता की मांग मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर प्रदेश की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने हालिया भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान का हवाला देते हुए प्रदेश की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को केंद्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। राज्य के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों से मुलाकात कर संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। डॉ. शांडिल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सराज क्षेत्र के लिए 7 करोड़ रुपए की राहत राशि तुरंत जारी की है। आपदा में बेघर हुए परिवारों को 7 लाख रुपए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। शिमला समूह के तत्वावधान में 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू ने बबेली के मनोरम और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण स्थल पर दो रॉक क्लाइम्बिंग शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। ये शिविर दो बैचों में आयोजित किए गए—पहला 28 जून से 4 जुलाई तथा दूसरा 7 जुलाई से 13 जुलाई, 2025 तक। शिविरों में कुल 60 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जो शिमला, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, अंबाला, रोहतक और चंडीगढ़ सहित विभिन्न एनसीसी समूहों से आए थे। यह प्रशिक्षण भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की द्वितीय बटालियन, बबेली के अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में आयोजित हुआ। इन प्रशिक्षकों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की पहल पर 18 जुलाई को भोरंज उपमंडल के बस्सी क्षेत्र में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला होटल सन स्काई, बस्सी में आयोजित होगा, जिसमें Himalayan Group of Professional Institutions, Kala Amb (जिला सिरमौर) का विशेष सहयोग रहेगा। इस रोजगार मेले में Cipla, Abbott, Mankind, Zeiss, Dr. Morepen, Himalaya, Havells, Gillette, Akums, Wipro, Paytm, DXC Technology, Fitelo, Iotasol और ANSH Infotech जैसी देश की प्रमुख कंपनियाँ भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए सीधी भर्ती करेंगी।…