शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 6 दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। 16 जून से 21 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। खासकर 20 और 21 जून को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। अगले कुछ दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो देहरादून/शिमला। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में हिमाचल के छह युवाओं ने सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त किया। परेड में सेना की वर्दी में सजे इन युवाओं को देखकर उनके परिजनों की आंखों में गर्व के आंसू छलक उठे। राज्य के अलग-अलग जिलों के इन होनहारों को अब देश की सेवा का गौरव प्राप्त हुआ है। हिमाचल के इन छह युवा लेफ्टिनेंटों की सफलता न केवल प्रदेश के लिए गर्व की बात है बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाली भी है। देशसेवा का यह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जनेड़घाट में आयोजित बाबा सिद्ध भलावग पारंपरिक मेले में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, और इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनेड़घाट पंचायत में 50 लाख के विकास कार्य प्रगति पर मंत्री ने बताया कि जनेड़घाट पंचायत में अब तक लगभग 50 लाख रुपये की राशि से विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने क्षेत्र की अधूरी सड़कों को पक्का करने,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कठासू में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधा के साथ जल संकट समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा मंत्री ने 2.95 करोड़ रुपए की लागत से तैयार खोड़नी नाला पेयजल योजना का उद्घाटन किया। यह योजना नाबार्ड के तहत स्वीकृत की गई थी, जिसका प्रस्ताव उन्होंने 2016-17 में विधायक प्राथमिकता के तहत डाला था। उन्होंने बताया कि यह योजना कठासू गांव के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई होगा। पहले प्रतिमा का अनावरण उनके जन्मदिन पर यानी 23 जून को होना था। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की व्यस्तताओं के चलते तिथि को आगे बढ़ाया गया है। राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई को किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी,…