एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी। इससे राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। वे यहां हिमाचल प्रदेश रिवाइटलाइजिंग रेनफेड एग्रीकल्चर नेटवर्क द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बहु-हितधारक सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ऊना ज़िले में 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिससे कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है और…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण व उप-मण्डल आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, रामपुर द्वारा विकास खण्ड रामपुर की 37 पंचायतों में आपदा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने की पहल की गई है। इसी क्रम में आज पंचायत समिति हाल रामपुर में शिंगला, लालसा और डन्सा पंचायतों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उप-मण्डलाधिकारी (ना.) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। उप-मण्डलाधिकारी ने जानकारी दी कि रामपुर के अलावा पंचायत घर ज्यूरी में बोण्डा, बधाल और ज्यूरी पंचायतों तथा पंचायत घर तकलेच में दरकाली, तकलेच और देवठी पंचायतों के वालंटियर्स के लिए भी यह प्रशिक्षण आज से आरंभ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उप-मण्डल के 21 दिव्यांगजन एवं 3 वरिष्ठ नागरिकों को हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा भारत सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय क्योश्री योजना के सौजन्य से किया गया। लाभार्थियों को प्रदान किए गए उपकरणों में व्हील चेयर, तिपहिया साइकिल, तिपहिया मोटर, फोल्डेबल वॉकर, सी.पी. चेयर, एल्बो बैसाखी, दृष्टिबाधित किट, स्मार्ट फोन, सुगम्य केन और हीटिंग सहायता बीटीई शामिल थे। ये सभी उपकरण अलिम्को कंपनी द्वारा दिए गए। इस अवसर पर विधायक नन्द लाल ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) सराहन की बैठक आज रामपुर में उपमंडलाधिकारी नागरिक एवं साडा अध्यक्ष हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक नन्द लाल ने निर्देश दिए कि साडा क्षेत्र सराहन में सभी निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शों के अनुसार हों। उन्होंने आम जनता के लिए नक्शा पास करवाने की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने पर बल दिया। बजट एवं योजनाएं बैठक में बताया गया कि साडा सराहन की स्थापना 10 मई 1995 को हुई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त कार्यालय के रोज़ना हॉल में आज द इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव (आईएमआई) के हिमाचल प्रदेश राज्य अध्याय सतत विकास मंच हिमाचल प्रदेश (SDFHP) द्वारा “ग्लोबल प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व उपायुक्त शिमला डॉ. एस. एन. जोशी ने की। इस दौरान प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता, उसके खतरों और समाधान पर गहन विचार-विमर्श हुआ। पर्यावरणविदों और विशेषज्ञों ने हाइब्रिड माध्यम से भी कार्यशाला में भाग लिया। प्रमुख बिंदु: प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता: कार्यशाला में वक्ताओं ने प्लास्टिक कचरे के पर्यावरण, जैव विविधता और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले…