एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई, जिसे परियोजना प्रमुख महोदय ने स्वयं दिलाया। उन्होंने इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति ” पर विशेष बल देते हुए सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक उपयोग को न्यूनतम करें और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और प्रशिक्षुओं के लिए विविध…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आईटीडीपी भवन में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शोंगटोंग-करच्छम, काशंग सहित अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने जल विद्युत परियोजनाओं के कारण उत्पन्न प्रदूषण से किसानों की फसल को हुए नुकसान का विवरण शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लेडीज़ क्लब झाकड़ी की सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब की अध्यक्षा रीना ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के दर्जनों पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रीना ठाकुर ने कहा, “प्रकृति मां का आभार जताने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम उसकी रक्षा करें। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को संजीवनी मिलती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरियाली भी मिलती है।” कार्यक्रम में क्लब की समस्त कार्यकारिणी सदस्याएं सक्रिय रूप से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोमंडी। जिला मंडी की अदालत ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो चिट्टा तस्करों को दो साल के साधारण कारावास और ₹10,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा पाने वाले आरोपी नेता सिंह पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव ढलवानी, डाकघर लागधार, तहसील कोटली, जिला मंडी तथा हुक्कम सिंह पुत्र बेली राम, निवासी गांव घवान, डाकघर कोट तुंगल, तहसील कोटली, जिला मंडी हैं। विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 1 जनवरी 2020 का है। संदर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष कष्ट और अव्यवस्था के प्रतीक रहे हैं। वर्तमान सरकार पर राजनीतिक अस्थिरता, कानून व्यवस्था की गिरावट और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए। विमल नेगी मामले में सरकार पर सवाल जयराम ठाकुर ने विमल नेगी की संदिग्ध मृत्यु का मामला उठाते हुए कहा कि पूरा प्रदेश जानना चाहता है कि विमल नेगी की मौत कैसे हुई, लेकिन मुख्यमंत्री चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का कार्यप्रणाली ही इस दुखद घटना…