एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) और इसके संबद्ध कॉलेजों में बीएड समेत 15 कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 18 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी, जहां विद्यार्थियों को अपनी सीटों के लिए परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 15 मई से प्रवेश पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे, और मंगलवार को एक दिन के लिए परीक्षा पोर्टल खोला गया था, ताकि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया था, वे आवेदन कर सकें। बीएड प्रवेश परीक्षा 18 मई को बीएड कोर्स के लिए 1600 सीटों पर प्रवेश के लिए…
Author: ARB Times Team
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के माजरा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सीवर हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के पिता और दो बेटों की मौत हो गई। इस मर्मस्पर्शी घटना में मृतकों की पहचान महाबीर सिंह (सेना से रिटायर्ड) और उनके बेटों दीपक व लक्ष्मण के रूप में हुई है। हादसा घर के बाहर सीवर का ढक्कन खोलते समय हुआ, जिसमें जहरीली गैस के कारण तीनों की जान चली गई। सीवर का ढक्कन खोलते समय हुआ हादसा परिवार की सदस्य संतोष देवी ने बताया कि घर की नाली जाम होने के कारण लक्ष्मण ढक्कन खोलने गया था। इसी…
नई दिल्ली। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बने हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इससे पहले CJI संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो गया था। वरिष्ठता क्रम में अगला नाम जस्टिस गवई का था, इसलिए जस्टिस खन्ना ने उनका नाम प्रस्तावित किया। जस्टिस गवई देश के पहले बौद्ध और दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश हैं। उनसे पहले 2007 में जस्टिस के. जी. बालाकृष्णन ने यह पद संभाला था। जस्टिस गवई का कार्यकाल करीब 7 महीने का होगा और वे 23 नवंबर 2025 को रिटायर होंगे। जस्टिस गवई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेजी से जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की स्पेशल टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा तस्करी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 30.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और ₹50,000 की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई रामपुर के अंतर्गत आने वाले कुड़ीधार (नीरथ) क्षेत्र के एक रिहायशी मकान में की गई, जहां सभी आरोपी किराए पर रह रहे थे। सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले की दरकाली पंचायत के ग्रीन पार्क सट्टू स्टेडियम में मंगलवार से बिंदर सिंह मरालू मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश मरालू ने किया। इस वर्ष प्रतियोगिता में करीब 35 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को चांदी का कप और 60 हजार रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। न्यू स्टार काशा ने हॉट लाइन तकलेच को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, स्टूपिड बॉयज नोगली ने डीएमसी सीमा रंटाड़ी को मात दी। एनसीसी करेरी ने…