Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Rampur Bushahr : रामपुर में नशा तस्करों पर कार्रवाई, 30.88 ग्राम चिट्‌टे के साथ पांच गिरफ्तार

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 14, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

रामपुर बुशहर। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेजी से जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की स्पेशल टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा तस्करी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 30.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और ₹50,000 की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई रामपुर के अंतर्गत आने वाले कुड़ीधार (नीरथ) क्षेत्र के एक रिहायशी मकान में की गई, जहां सभी आरोपी किराए पर रह रहे थे।

सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार ( 34) निवासी पंडोह, (मंडी), रोहित (40) निवासी नारायण नगर, बहादुरपुर, होशियारपुर (पंजाब), विजय कुमार (32) निवासी बनोल, डाकघर घरान, (मंडी ), रोशन, (28) निवासी पंडोह, (मंडी ), पीयूष (18) निवासी पंडोह, (मंडी ) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना रामपुर में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है। डीएसपी नरेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि रामपुर पुलिस नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। रामपुर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

समरहिल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, युवती सहित चार गिरफ्तार

शिमला। समरहिल से सटे हिवन गांव में पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में एक युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11.520 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी एक किराये के कमरे में रहकर नशे का कारोबार कर रहे हैं। सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र की रहने वाली है और वही युवकों को चिट्टा सप्लाई करती थी। पकड़े गए अन्य आरोपियों में विनय चौहान और अभिषेक वर्मा शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#रामपुर #हिमाचलप्रदेश #ड्रग्स #चिट्टा #पुलिसकार्रवाई #ड्रगमाफिया #शिमला #क्राइमन्यूज़
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr : ग्रीन पार्क सट्टू में शुरू हुई चांदी कप की क्रिकेट प्रतियोगिता, 35 टीमों में भिड़ंत
Next Article Delhi : जस्टिस भूषण गवई ने ली CJI पद की शपथ, बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

June 3, 2026

Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

June 2, 2026

Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

May 28, 2026

Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

May 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 3 8
Users Today : 57
Total Users : 111938
Total views : 223457
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.