Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के पदम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर को भारत सरकार से अधिकारिक रूप से बॉक्सिंग खेलो इंडिया स्माल सेंटर की सौगात मिली है। इसके लिए सोमवार को ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें कुल 57 उभरते हुए बॉक्सिंग खिलाड़ियों (35 लड़के और 22 लड़कियां) ने भाग लिया। ट्रायल के बाद 15 लड़कों और 15 लड़कियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को सेंटर में मुफ्त कोचिंग, किट और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकें। युवा बॉक्सिंग खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल विभाग शिमला से खेलो इंडिया सेंटर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शहर से सटे डकोलड़ में सालों से अटके सब्जी मंडी के निर्माण कार्य को आखिरकार शुरू कर दिया गया है। रविवार को एपीएमसी बोर्ड ने जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सब्जी मंडी को लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा और एक वर्ष में इसका कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में फल व सब्जियों का अच्छा उत्पादन होता है, लेकिन अब तक इन्हें बेचने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं था। किसान और बागवान या तो उत्पाद शिमला या अन्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  चंडीगढ़। टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री और हिमाचल की बेटी रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा दी गई, जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बता रहा है। उस शख्स ने धमकी में लिखा कि जैसे सलमान खान के घर गोली मारी गई थी, वैसे ही वह अभिनव के पूरे परिवार को AK-47 से उड़ा देगा। अभिनव शुक्ला ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए दी और पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला में एक एडवोकेट की पिटाई का मामला गरमा गया है। सोमवार को हाईकोर्ट के वकीलों ने छोटा शिमला पुलिस थाने का घेराव किया और थाना के बाहर चक्का जाम कर दिया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने एक घंटे से अधिक समय तक धरना दिया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। वकीलों ने बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन के दौरान दोषी पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बताते हैं कि पिछले हफ्ते नवबहार चौक पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने एडवोकेट को कहासुनी के दौरान थप्पड़ जड़…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चिट्‌टा तस्कर गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये तस्कर काफी समय से उनकी निगरानी में थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कार्तिक वर्मा (25 वर्ष), निवासी आयुष भवन नांगल देवी ठियोग, राहुल शर्मा (25 वर्ष), निवासी गांव ठूंड जनेरघाट, संदीप (32 वर्ष), निवासी गांव शपदा चंबी, अंकुश टांटा (35 वर्ष) निवासी गांव मिहाना जुब्बल और पपिल भूषण, निवासी गांव निहारी कोटखाई के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ठियोग पुलिस ने बीते 9 जनवरी को…

Read More