एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को शिमला स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार राज्य में कुशासन और वित्तीय कुप्रबंधन का प्रतीक बन चुकी है। नड्डा ने तंज कसते हुए कहा, अगर सरकार नहीं चला पा रहे हैं, तो छोड़ दीजिए, लेकिन केंद्र पर दोष मढ़ना बंद कीजिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए ₹11,806 करोड़ का बजट आवंटित किया है, जिसमें टैक्स रिवेन्यू, ग्रांट्स, कैपिटल इन्वेस्टमेंट और रेलवे…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू । लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 19.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रोहड़ू-चिड़गांव-डोडरा क्वार सड़क परियोजना का भूमि पूजन भी किया। रामलीला मैदान में जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि रोहड़ू से उनका पारिवारिक और भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जिसकी नींव स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने रखी थी। उन्होंने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को वे अपनी प्राथमिकता मानते हैं। वर्तमान में क्षेत्र में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर । झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और उनके द्वारा निर्मित संविधान का अपमान किया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के पार्थिव शरीर को दिल्ली में अंतिम संस्कार की अनुमति तक नहीं दी और उनके योगदान को न तो उनके जीवनकाल में और न ही उनके निधन के बाद सम्मान दिया। बिलासपुर के झंडूता में बाबासाहेब भीमराव…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गृहरक्षा विभाग में 700 पद भरे जाएंगे। राज्य सरकार इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। रविवार को शिमला जिले के बल्देयां स्थित राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने 13 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अग्निशमन सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन और खतरनाक परिस्थितियों में लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा करना न केवल एक जिम्मेदारी है बल्कि एक महान सेवा भी है। उन्होंने अग्निशमन, होमगार्ड और पुलिस कर्मियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने न्यूनतम बस किराया ₹5 से बढ़ाकर ₹10 करने की निंदा की है। पार्टी ने इस 100% वृद्धि को जनविरोधी बताया है और मांग की है कि राज्य सरकार इसे तुरंत वापस ले। इससे पहले भी एचआरटीसी ने स्कूल बसों के किराए में 50% की वृद्धि की थी। चेतावनी दी है कि यदि सरकार यह निर्णय वापिस नहीं लेती, तो पार्टी जनता को लामबंद कर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश में रेलवे और अन्य परिवहन विकल्पों की कमी…