एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। पंजाब सीमा से सटे हिमाचल के नूरपुर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। नूरपुर पुलिस ने नौ दिन की कार्रवाई में इस रैकेट से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। गिरोह का सरगना विशाल कोहली, जो वर्तमान में दुबई से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा है, अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई की शुरुआत 27 अक्टूबर 2024 को हुई थी, जब थाना डमटाल के तहत अर्जुन नगर (अमृतसर) निवासी कंवलजीत सिंह से 262 ग्राम हेरोइन बरामद…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आज निर्वासित तिब्बत सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री पेनपा त्सेरिंग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक वैश्विक समारोह का आयोजन इस वर्ष जुलाई माह से किया जाएगा, जो एक वर्ष तक चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस शुभ अवसर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। भेंट के दौरान तिब्बती समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार एवं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बागा-सराहन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर प्रदान करने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर/शिमला। बुधवार देर रात आए तेज तूफान ने रामपुर तहसील और तकलेच उप-तहसील में भारी तबाही मचाई। रामपुर के निरथ और मझेवटी गांवों में दो घरों की छतें उड़ गईं, जबकि तकलेच में करीब 16 घर बुरी तरह प्रभावित हुए। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हुई है जिनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है, वे अब रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण सेब व अन्य फसलों को भी भारी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सतलुज जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (SJVN) ने वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम लाभांश के रूप में हिमाचल प्रदेश सरकार को 121.33 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है। यह राशि बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निगम के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा द्वारा औपचारिक रूप से सौंपी गई। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे। अजय कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि कंपनी ने कुल 451.93 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है, जिसमें से भारत सरकार को 248.55 करोड़ रुपये तथा सार्वजनिक शेयरधारकों को 82.05 करोड़ रुपये का वितरण…