एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के संयोजक बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि पार्टी, केन्द्र के निर्देशानुसार 13 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2025 तक डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान आयोजित करेगी। यह अभियान संविधान निर्माता, भारत रत्न डाॅ. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ से पूर्व 12 अप्रैल को शिमला में एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 150 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल करेंगे, जबकि पूर्व सांसद…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शैम रॉक रोजेज स्कूल, कच्चीघाटी में शुक्रवार को बैसाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बच्चों को बैसाखी का ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि बैसाखी न केवल रबी की फसल की कटाई का पर्व है, बल्कि यह पंजाबी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है। बैशाख माह के पहले दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, जिससे ऋतु परिवर्तन होता है और गर्मियों का आगमन माना जाता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारों में अरदास करते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस), एवालॉज ने बीबीए और बीसीए कोर्स में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 17 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। www.nadmissions.hpushimla.in पोर्टल पर छात्र 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र 6 से 8 मई तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे और 13 मई को एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश मेरिट सूची और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर होगा। संभावित परिणाम 31 मई को घोषित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस ने पंजाब की सीमा से संचालित हो रहे एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक मुख्य सप्लायर मोती निवासी न्यू शिमला को बालूगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 23.720 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर पुलिस को यह पता चला कि यह गिरोह अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट और फिरोजपुर जैसे पाकिस्तान सीमा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (HPPCL) के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासनिक जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ओंकार शर्मा द्वारा तैयार की गई 66 पन्नों की यह गोपनीय रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी गई है। रिपोर्ट कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा, निलंबित निदेशक देशराज, पूर्व निदेशक शिवम प्रताप सिंह, पीड़ित परिवार सहित कुल 25 लोगों से पूछताछ पर आधारित है। जांच में यह बात सामने आई कि नेगी को मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में बताया…