Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Bilaspur: बिलासपुर एम्स का तीसरा स्थापना दिवस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, हिमाचल के लिए 123 करोड़ की योजना स्वीकृत

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 3, 2025Updated:November 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तीसरे स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि थे, जबकि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

    केंद्रीय मंत्री नड्डा ने बताया कि बिलासपुर एम्स केवल तीन वर्षों के रिकॉर्ड समय में स्थापित हुआ और यह हिमाचल की जनता के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि देश में 23 एम्स संचालित हैं, जिनमें से 13 उनके कार्यकाल के दौरान स्थापित हुए। एम्स बिलासपुर ने कम समय में 8 सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किए और क्षेत्रीय विषाणु अनुसंधान प्रयोगशाला भी शुरू की गई है।

    एम्स बिलासपुर में 750 बिस्तरों की सुविधा, 40 विभागों वाला बाह्य रोगी विभाग, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, एमआरआई, सीटी स्कैन, पीईटी स्कैन, और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं। हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजनाओं के अंतर्गत 20,000 से अधिक रोगियों का निःशुल्क इलाज किया गया है।

    नड्डा ने कहा कि एम्स बिलासपुर से प्रदेशवासियों को चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिली है। रोगियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 250 बिस्तरों वाला विश्राम सदन बनाया गया है और जल्द ही 250 बिस्तरों का एक और विश्राम सदन समाजसेवी संस्था के सहयोग से तैयार किया जाएगा। साथ ही, एम्स परिसर में 5 करोड़ रूपए की लागत से आधुनिक अंतर्वेशी क्रीड़ांगन (इनडोर स्टेडियम) का निर्माण होगा तथा कर्मचारियों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय और डीएवी स्कूल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

    केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लिए कार्यान्वयन योजना 2025-26 के अंतर्गत 123 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 73.13 करोड़ रूपए मातृ-शिशु विंग हेतु स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को 34 करोड़, नाहन को 11 करोड़, बिलासपुर को 4.5 करोड़, नूरपुर को 3 करोड़, मंडी को 1.65 करोड़ तथा ऊना मेडिकल कॉलेज को 1 करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन मेडिकल कॉलेजों में मातृ-शिशु विंग का निर्माण हो चुका है, उनके लिए उपकरणों हेतु 18 करोड़ रूपए और लक्ष्य (प्रसव कक्ष गुणवत्ता सुधार) के लिए 32 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल ने कहा कि एम्स बिलासपुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाया है और यह संस्थान पड़ोसी राज्यों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने शोध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर बल दिया और प्रदेश में 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना का उल्लेख किया।

    कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

    #AIIMSFoundationDay #AIMedicineHimachal #AyushmanBharatHimachal #BilaspurAIIMS #HimachalHealth #HimachalHealthMinister #HimachalHealthScheme #JPNadda #KidneyTransplantBilaspur #MedicalCollegeHimachal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur: घुमारवीं में चिट्टा नशे के खिलाफ निकाली गई जन-जागरूकता पदयात्रा, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया नेतृत्व
    Next Article Kinnaur: किन्नौर में MSME कार्यशाला के ज़रिए पारंपरिक कारीगरों को मिला नया मार्गदर्शन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: दंत महाविद्यालयों को आधुनिक उपकरणों से लैस करेगी प्रदेश सरकार, सीनियर रेजिडेंसी नीति भी होगी लागू

    November 13, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    October 17, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    आज का राशिफल 17 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 17, 2026

    Bilaspur : सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एक हफ्ते में हटाने के निर्देश

    November 5, 2025

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    Shimla: प्रदेश के 34 स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगी नई सीटी स्कैन मशीनें: दिसंबर 2025 तक जनता को मिलेगी सुविधा

    September 4, 2025

    रामपुर महाविद्यालय में एसएफआई का धरना: डाकघर तत्काल खोलने की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    February 23, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायतों के पुनर्गठन-पुनर्सीमांकन को मंजूरी, 800 कॉन्स्टेबल और 1000 रोगी मित्र होंगे भर्ती

    November 25, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 7 9
    Users Today : 11
    Total Users : 128979
    Total views : 251887
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.