Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा
    • Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू
    • Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह
    • Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई
    • Shimla News: सील्ड रोड परमिट फीस बढ़ाने पर भड़के वकील, सचिवालय के बाहर धरना, सर्कुलर रोड जाम
    • Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
    • दैनिक राशिफल 02 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की रखी आधारशिला, 200 करोड़ से होगा निर्माण

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 3, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter) Google News
    मुख्यमंत्री कंडाघाट में दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के कंडाघाट में दिव्यांगजनों के लिए स्थापित किए जाने वाले दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप इस परियोजना का शिलान्यास निर्माण कार्य लगभग 25 प्रतिशत पूर्ण होने के बाद किया गया है। यह उत्कृष्टता केंद्र 45 बीघा भूमि पर स्थापित किया जाएगा, जिस पर 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने परियोजना के प्रथम चरण का कार्य अक्तूबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इस केंद्र में 300 दिव्यांग बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवासीय सुविधा और खेल मैदान उपलब्ध होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र परिसर में 500 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह संस्थान दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा, विशेष शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाएगा। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगता की प्रकृति और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला केंद्र होगा और देशभर के लिए एक मॉडल संस्थान के रूप में उभरेगा।

    उन्होंने बताया कि संस्थान के अंतर्गत 15 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से महिलाओं के लिए कामकाजी छात्रावास का भी निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को 625 से 3,750 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जा रही है, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में 1,150 से 1,700 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा विवाह अनुदान के तहत 40 से 74 प्रतिशत दिव्यांगता पर 25 हजार रुपये और 75 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता पर 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने सोलन अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ सुविधाओं और ट्रामा सेंटर के लिए 50 करोड़ रुपये, सिविल अस्पताल कंडाघाट के लिए 5 करोड़ रुपये तथा कंडाघाट में खेल मैदान के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोगिन्द्रा बैंक के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन भी किया।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र को दी गई विकास योजनाओं के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, बैंक अध्यक्ष, नगर निगम प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #DivyangKalyan #DivyangShiksha #HimachalNews #HPGovernment #InclusiveDevelopment #Kandaghat #SolanNews #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

    June 2, 2026

    Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू

    June 2, 2026

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    June 2, 2026

    Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई

    June 2, 2026

    Shimla News: सील्ड रोड परमिट फीस बढ़ाने पर भड़के वकील, सचिवालय के बाहर धरना, सर्कुलर रोड जाम

    June 2, 2026

    Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

    June 2, 2026

    दैनिक राशिफल 02 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    June 2, 2026

    Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास

    June 1, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में सजा ‘Canvas of The Hills’ कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी हिमाचल की खूबसूरती

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा

    Our Visitor

    1 1 0 2 6 2
    Users Today : 2
    Total Users : 110262
    Total views : 219781
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.