Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर रामपुर में बैठक, 26 नवंबर को प्रदर्शन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ रामपुर ब्लॉक की बैठक चाटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में दुग्ध उत्पादकों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा 26 नवंबर को रामपुर में होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

    बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के महासचिव राकेश सिंहा, किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक सुभाष ठाकुर, रणजीत, तुला राम और पूर्ण ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पिछले कार्यकाल की तुलना में दूध के दाम तो बढ़ाए हैं, लेकिन कई गंभीर समस्याएं अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। इन समस्याओं के कारण पशु पालकों को आर्थिक व व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों को दूध की भुगतान राशि समय पर नहीं मिल रही है। कई बार पेमेंट दो से तीन महीने बाद मिलती है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाता है।

    बैठक में यह भी उठाया गया कि पशु औषधालयों में डॉक्टरों की कमी के कारण टीकाकरण समय पर नहीं हो पाता, जिससे पशुधन प्रभावित होता है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त दूध की गुणवत्ता मापने के लिए टेस्टिंग मशीनों की कमी और सोसायटियों के माध्यम से फीड उपलब्ध न होना भी बड़ी समस्याओं में शामिल हैं।

    दुग्ध उत्पादक संघ ने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं:

    • दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से की जाए।

    • सभी सोसायटियों में दूध गुणवत्ता जांचने हेतु टेस्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई जाएं।

    • सोसायटियों के माध्यम से फीड उपलब्ध करवाई जाए।

    • पशु औषधालयों में डॉक्टरों के रिक्त पद तुरंत भरे जाएं।

    बैठक में कृष्णा राणा, सुंदरी देवी, सुमन, शोभा राम, बुद्धि सिंह, शंकर मेहता, गंगा राम, तुला राम, सागर दास, पदम, दर्शन, राम पाल, दुर्गा सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

    #AnimalHusbandry #DairyFarmers #DairyFarmersAssociation #FarmersProtest #FarmersUnion #HimachalNews #himachalpradesh #MilkProducers #Rampur #RamPurNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: खनाशधार में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौत – एक घायल
    Next Article Rampur Bushahr: डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Chamba : PGI चंडीगढ़ से 3 माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा; 5 लोगों की मौत

    July 28, 2026

    Rampur Bushahr: सेब सीजन में ग्रामीणों की चेतावनी: बाहलीधार-देवठी सड़क 5 दिन में नहीं सुधरी तो होगा विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2025

    Shimla: चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन: मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया निर्णायक लड़ाई का संदेश, शिमला में उमड़ा जनसैलाब

    November 15, 2025

    Shimla : इंतजार खत्म ; इसी माह शुरू होगी प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती

    April 13, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में “बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ” गठन का निर्णय, 17 अप्रैल को अगली बैठक

    April 15, 2026

    Himachal : पंडोह डैम में बहकर आई लकड़ियों पर सरकार सख्त, सीआईडी करेगी जांच

    July 7, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 7 8
    Users Today : 10
    Total Users : 128978
    Total views : 251886
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.