Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मिल्कफैड नई प्रणाली से पशुपालकों को मोबाइल पर मिलेगी दूध खरीद और भुगतान की रियल टाइम जानकारी

ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 10, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री ,हिमाचल प्रदेश

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल प्रदेश मिल्कफैड (Milkfed) अब पशुपालकों को मोबाइल पर दूध खरीद और भुगतान की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए नई डिजिटल प्रणाली शुरू करने जा रहा है। राज्य सरकार ने नाहन, नालागढ़, मोहाल और रोहड़ू में नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र, जिला हमीरपुर के जलाड़ी में दूध शीतलन केंद्र और जिला ऊना के झलेड़ा में बल्क मिल्क कूलर स्थापित करने की स्वीकृति दी है।


अधोसंरचना का आधुनिकीकरण और किसानों की आय में वृद्धि

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के दूध एवं दूध प्रसंस्करण अधोसंरचना का आधुनिकीकरण होगा। 90% से अधिक ग्रामीण आबादी कृषि और पशुपालन पर निर्भर है, और यह कदम किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।


नई ERP प्रणाली के फायदे

मिल्कफैड शीघ्र एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ERP) प्रणाली लागू करेगा। इसके माध्यम से किसान मोबाइल पर सीधे दूध खरीद की रियल टाइम अपडेट, भुगतान की स्थिति, गुणवत्ता जांच के नतीजे और खरीद मूल्य देख सकेंगे।

  • सभी लेनदेन डिजिटल होंगे, जिससे मानवीय त्रुटियां कम होंगी।

  • दूध बिक्री और दाम की सूचना वास्तविक समय में उपलब्ध होगी।

  • डिजिटल डेटा से बिलिंग तेज होगी और सीधे बैंक खाते में भुगतान होगा।


दूध खरीद रिकॉर्ड स्तर पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों से मिल्कफैड की दूध खरीद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। जिला कांगड़ा के ढगवार में अत्याधुनिक दूध प्रसंस्करण संयंत्र का निर्माण कार्य जारी है, जहां दही, लस्सी, बटर, घी, पनीर, फ्लेवर्ड दूध, खोया और मोज़रेला चीज का उत्पादन होगा।


किसानों को उचित दाम और अनुदान

हिमाचल प्रदेश दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला पहला राज्य है।

  • गाय का दूध ₹51 प्रति लीटर

  • भैंस का दूध ₹61 प्रति लीटर

  • अधिसूचित क्रय केंद्रों तक 2 किमी से अधिक दूरी तय करने वाले पशुपालकों को ₹2 प्रति लीटर परिवहन अनुदान


सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सतत निवेश के माध्यम से पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण आजीविका के स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla : कोटखाई के 5 गांवों को मिलेगी पेयजल सुविधा, ₹1.28 करोड़ की योजना का शुभारंभ
Next Article Kinnaur: जगत सिंह नेगी ने पूह ग्रीष्मोत्सव में की शिरकत, किन्नौर में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 7 7
Users Today : 1
Total Users : 116877
Total views : 232071
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.