एरआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने 17 जनवरी को दो युवक रोहिताश पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव तांगलिगं डाकघर शौंगठोंग तहसील कल्पा जिला किन्नौर हिमाचल प्रदेश उम्र 27 वर्ष व राकेश कुमार पुत्र उतम राम निवासी गांव कलाया डाकघर खरगा तहसील निरमंड जिला कुल्लु उम्र 37 वर्ष को 42.43 ग्राम चिट्टा/हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले में जब पुलिस ने जब आगामी कार्यवाही शुरू की तो इसमें तीन अन्य युवकों को पुलिस 27 जनवरी को गिरफ्तार किया है। जिसमें सतीश कुमार पुत्र राम लाल निवासी गांव चाटी डाकघर रामपुर तहसील निरमंड जिला कुल्लु उम्र 34 वर्ष, मोहिन्द्र सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव आनस डाकघर नित्थर तहसील निरमंड जिला कुल्लु उम्र 24 वर्ष, रजनीश पुत्र हेम राज निवासी गांव खनेवली डाकघर देवनगर तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों बारे में भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा की खरीद फरोख्त में संलिप्त पाया जाता है तरे उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Trending
- Chandigarh: एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता का चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय दौरा, कर्मचारियों से संवाद
- Rampur Bushahr: रामपुर क्षेत्र में मई दिवस पर सीटू का हुंकार, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
- Rampur Bushahr: आचार संहिता के बाद प्रशासन अलर्ट, रामपुर में हथियार जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई
- दैनिक राशिफल 01 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Rampur Bushahr: मतदान से पहले सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह
- Rampur Bushahr: रामपुर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
- Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: दूसरे दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
- Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस ने पकड़ी 218 बोतल अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
