Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    • Shimla BJP Mahila Morcha Rally: चौड़ा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Rampur Bushahr: नन्हें हाथों की बड़ी पहल: सनशाइन स्कूल से रोज पहुंचेंगी चपातियां, रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी की लंगर सेवा को मिला सहयोग
    • HPRCA Hamirpur: 312 असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए 4–5 मई को CBT परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 23 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली महाविद्यालय बालना में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण व रचनात्मक गतिविधियां
    • Rampur Bushahr: नीरज, पल्लवी और ज्योति ने मारी बाजी, पृथ्वी दिवस पर कलना बीएड संस्थान में प्रतियोगिताएं आयोजित
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस पर स्थानीय पर्यावरणीय चुनौतियों पर गहन मंथन
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Kullu: बैहना घाट के पास सतलुज में कूदे दंपति, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 26, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    फोटो स्रोत-फेसबुक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    जिला कुल्लू पुलिस थाना आनी के तहत भाना–मोहाली पुल के पास बुधवार सुबह एक दंपत्ति के सतलुज नदी में कूदने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लुहरी की टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    पुलिस जांच के अनुसार दंपत्ति की पहचान दूनी चंद (34) पुत्र बलदेव सिंह, निवासी बताना भाल्ले, डाकघर व तहसील करसोग, जिला मंडी और उसकी पत्नी सोनिया (27) के रूप में हुई है। दोनों आनी बाजार में किराये पर रह रहे थे। दूनी चंद आनी में सैलून चलाता था।

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दूनी चंद अपने रिश्तेदार धनी राम के साथ क्वार्टर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दूनी चंद और उसकी पत्नी सोनिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में धनी राम और मोहन लाल ने दोनों को समझाया और मामला शांत हो गया। रात को सभी सो गए।

    सुबह उठने पर दूनी चंद ने पाया कि उसकी पत्नी सोनिया घर पर नहीं है। उसने तुरंत अपने चाचा के बेटे को इसकी सूचना दी और कार लेकर बेहना की ओर उसकी तलाश में निकल पड़ा। इसी दौरान सोनिया सतलुज नदी की ओर भागती दिखाई दी। दोनों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नदी में कूद गई। उसे बचाने का प्रयास करते हुए दूनी चंद भी नदी में गिर गया। यह पूरा घटनाक्रम धनी राम ने अपनी आंखों से देखा। मौके से सोनिया का दुपट्टा और दूनी चंद का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है दोनों की खोज की जा रही है।

    #AniNews #BehnaGhat #BreakingNews #CoupleJumpIncident #HimachalNews #Karsog #PoliceSearch #RescueOperation #SutlejRiver
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढली और ठियोग से 5 आरोपी गिरफ्तार, 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद

    April 21, 2026

    शिमला में HRTC बस में 26 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 20, 2026

    Shimla : चिट्टा तस्करी मामले में कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन भुगतान से खुलासा

    April 19, 2026

    Kumarsain Opium Case : कंडाघाट से 2.039 किलो अफीम के साथ महिला गिरफ्तार

    April 14, 2026

    Himachal Crime: मंडी में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; फांसी की मांग

    April 13, 2026

    Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

    April 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 0 3 3
    Users Today : 137
    Total Users : 105033
    Total views : 211441
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.